IND vs PAK: बाबर आज़म को अहमदाबाद के क्राउड ने जमकर चिढ़ाया, जानें क्या था इसका कारण

Babar Azam: भारत और पाकिस्तान के बीच मैच का बहुप्रतीक्षित दिन आ ही गया। दोनों देशों की टीमों के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मुकाबला खेला जा रहा है। फैन्स इस मुकाबले को लेकर पहले से ही काफी उत्साहित थे और स्टेडियम भी खचाखच भर गया।

इस बीच अहमदाबाद के क्राउड में जोश भरपूर देखने को मिला और उन्होंने पाकिस्तानी कप्तान बाबर आज़म को बू (चिढ़ाया) किया। बाबर आज़म को टॉस के समय फैन्स की हूटिंग का सामना करना पड़ा। नरेंद्र मोदी स्टेडियम दर्शकों की आवाज से गूँज उठा।

babar azam

बाबर आज़म को दर्शकों ने जमकर चिढ़ाया और इसके पीछे एक वजह से भी रही। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने स्टोस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया और यही बड़ा कारण बाबर आज़म को चिढाने का रहा। फैन्स ने जमकर बाबर को बू किया।

बाद में यह मामला सोशल मीडिया पर भी देखने को मिला। रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी और बाबर आज़म भी शायद यही करते लेकिन उनको बैटिंग करने के लिए बुला लिया गया। कुछ लोगों ने फैन्स की इन हरकतों को सही नहीं बताया लेकिन जोश और जुनून वाले मैचों में इस तरह की चीजें पहले भी होती रही हैं।

भारतीय टीम में शुभमन गिल को खिलाने की बातें सामने आ रही थी और ऐसा ही देखने को मिला। ईशान किशन को बाहर करते हुए गिल को लाया गया। गिल डेंगू से ठीक होने के बाद वापस टीम में आ गए। तेज गेंदबाजी में मोहम्मद शमी को शामिल नहीं किया गया। सिराज, शार्दुल और बुमराह को ही रखा गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+