IND vs PAK: 'कमरा बंद रखो, फोन ऑफ करो', भारत-पाक मैच से पहले सूर्यकुमार यादव का बयान वायरल

IND vs PAK Asia Cup 2025: भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप का एक और हाई-वोल्टेज मुकाबला रविवार को होने जा रहा है। इस मैच से पहले भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बाहरी शोर को दूर रखने की अपनी अनूठी रणनीति के बारे में बात की। पिछले मैच में पाकिस्तान को हराने के बाद सूर्यकुमार यादव के मैदान पर दिए गए कुछ बयानों ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं।

मैच से पहले सूर्यकुमार यादव का बयान (IND vs PAK Asia Cup 2025)

मैच से पहले अक्सर खिलाड़ी बाहरी दबाव और चर्चाओं से दूर रहने की कोशिश करते हैं। इस पर सूर्य का सीधा जवाब था कि कमरे का दरवाज़ा बंद करो, फोन बंद करो और सो जाओ। हालांकि, वह यह भी मानते हैं कि यह कहना जितना आसान है, करना उतना ही मुश्किल है। क्योंकि खिलाड़ी अक्सर दोस्तों से मिलते हैं और बहुत कुछ देखते हैं, जो ध्यान भटकाता है।

IND vs PAK 1

खिलाड़ियों को लेकर कही ये बात

लेकिन सूर्या का मानना है कि सब कुछ आपके ऊपर निर्भर करता है कि आप क्या सुनना चाहते हैं और क्या नहीं। उन्होंने कहा कि मैं यह नहीं कह रहा कि शोर को पूरी तरह से बंद कर दें, लेकिन जो आपके लिए अच्छा है, उसे अपनाएं। उन्होंने जोर देकर कहा कि टीम को पूरे टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए बाहरी शोर से खुद को बचाना होगा।

विवादों से बचते हुए दिया जवाब

पिछले मैच में सूर्यकुमार ने पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा के साथ टॉस और मैच के बाद हाथ नहीं मिलाया था। इसके बाद अपनी जीत पहलगाम हमले के पीड़ितों और भारतीय सेना को समर्पित की थी। इस पर एक पत्रकार ने मजाकिया अंदाज में पूछा कि सूर्या आप लोगों ने पिछले मैच में अच्छी बल्लेबाजी के अलावा कुछ और चीजें भी बहुत अच्छे से कीं। क्या आप उन्हें जारी रखना चाहेंगे?

इस सवाल पर सूर्या ने चतुराई से जवाब दिया कि आपका मतलब है कि हमने अच्छी गेंदबाजी भी की, है ना? उनका यह जवाब उनके चेहरे पर हमेशा रहने वाली मुस्कान के साथ आया और उन्होंने बिना किसी विवाद में फंसे सवाल को टाल दिया। सूर्यकुमार ने भारत-पाकिस्तान की प्रतिद्वंद्विता पर भी अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि उनके लिए यह कोई प्रतिद्वंद्विता नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं नहीं जानता आप किस प्रतिद्वंद्विता की बात कर रहे हैं। मुझे बस इतना पता है कि स्टेडियम पूरा भरा होता है, और जब स्टेडियम भरा हो, तो मैं अपनी टीम से कहता हूं कि यह मनोरंजन का समय है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+