ट्रॉफी ठुकराते ही हीरो बने भारतीय खिलाड़ी, फख्र से उठा शहीद के पिता का सिर, कहा- देश से बढ़कर कुछ नहीं

IND vs PAK Asia Cup 2025: टीम इंडिया ने एक बार फिर एशियाई क्रिकेट में अपनी धाक जमाई है। रविवार रात को दुबई में खेले गए रोमांचक एशिया कप 2025 फ़ाइनल में भारत ने अपने विरोधी पाकिस्तान को आखिरी ओवर में 5 विकेट से हराकर नौवीं बार ख़िताब अपने नाम कर लिया। लगभग साढ़े चार घंटे तक चला यह मुकाबला बेहद कड़ा रहा, लेकिन अंत में भारतीय टीम ने धैर्य बनाए रखते हुए जीत हासिल की।

दोनों देशों के बीच तनाव का माहौल (IND vs PAK Asia Cup 2025)

इस 20 दिवसीय टूर्नामेंट में क्रिकेट के साथ-साथ राजनीतिक तनाव और देशभक्ति की भावना भी साफ़ दिखाई दी। ख़ास तौर पर भारत और पाकिस्तान के बीच हुए तीन मुक़ाबलों पर, जिसमें पहलगम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर की छाया महसूस की गई। टीम इंडिया ने एशिया कप में पाकिस्तान को तीनों बार धूल चटाई, लेकिन जीत के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने एक बार भी पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया।

IND vs PAK 1

ट्रॉफी लेने से किया इनकार

विवाद तब और भी गहरा गया जब भारतीय खिलाड़ियों ने ख़िताब जीतने के बाद एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के चेयरमैन मोहसिन नक़वी से ट्रॉफी लेने से मना कर दिया। नक़वी न सिर्फ़ PCB के प्रमुख हैं, बल्कि वह पाकिस्तान के गृहमंत्री भी हैं। भारतीय खिलाड़ियों ने इसके बाद ट्रॉफी के बिना ही मैदान पर गर्व के साथ जश्न मनाया, जिसने देशप्रेम की एक मज़बूत भावना को व्यक्त किया।

देश से बढ़कर और कुछ नहीं

इस फैसले पर पहलगम आतंकी हमले के शहीद लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के पिता राजेश नरवाल ने बड़ा बयान दिया है। राजेश नरवाल ने भारतीय टीम के इस बोल्ड जेस्चर की जमकर तारीफ़ की है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों का यह निर्णय सचमुच दिखाता है कि उनके लिए 'राष्ट्र सर्वोपरि है'। राजेश नरवाल ने कहा कि टीम के इस क़दम ने हर भारतीय के देशभक्ति और देश के प्रति सम्मान की भावना को बताया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+