IND vs PAK: भरे स्टेडियम में हुई पाकिस्तान की भारी बेइज्जती! नेशनल एंथम की जगह बजा 'जलेबी बेबी' गाना

IND vs PAK Asia Cup 2025: दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में रविवार (14 सितंबर) को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला से पहले कुछ ऐसा हुआ जिसकी शायद ही किसी ने कल्पना की होगी। एशिया कप 2025 के महामुकाबले से पहले एक बेहद अजीबोगरीब और मज़ेदार घटना देखने को मिली। आमतौर पर दोनों देशों के राष्ट्रीय गान के साथ मैच की शुरुआत होती है, लेकिन इस बार आयोजकों से बड़ी चूक हो गई।

पाकिस्तान का एंथम गायब (IND vs PAK Asia Cup 2025)

दरअसल, जब पाकिस्तान की टीम मैदान पर खड़ी होकर अपने नेशनल एंथम के लिए तैयार हुई, तभी स्टेडियम के डीजे ने गलती से मशहूर पॉप सॉन्ग 'जलेबी बेबी' बजा दिया। अचानक हुए इस गड़बड़झाले से खिलाड़ी हैरान रह गए और दर्शकों के बीच हल्की हंसी की लहर दौड़ गई। कुछ ही सेकंड में गलती का अहसास होते ही डीजे ने ट्रैक बदलकर पाकिस्तान का सही नेशनल एंथम बजाया, लेकिन तब तक यह पल कैमरों में कैद हो चुका था।

IND vs PAK 1

फैंस दे रहे हैं ऐसे रिएक्शन

यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। कई यूज़र्स ने इसे 'सबसे बड़ी ब्लंडर' बताया, तो वहीं कुछ ने मजाकिया अंदाज में कहा कि एशिया कप का सबसे एंटरटेनिंग मोमेंट मैच शुरू होने से पहले ही मिल गया। हालांकि इस घटना का खिलाड़ियों के खेल पर कोई असर नहीं पड़ा और दोनों टीमें पूरी गंभीरता के साथ मैदान में उतरीं। लेकिन पाकिस्तान के खिलाड़ियों के चेहरों पर उस वक्त की असहजता साफ नज़र आ रही थी।

भारतीय टीम: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमरा, वरुण चक्रवर्ती।

पाकिस्तान टीम: साहबजादा फरहान, सईम अयूब, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), फखर जमान, सलमान आगा (कप्तान), हसन नवाज, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, सुफियान मुकीम, अबरार अहमद।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+