'शहीदों के लाशों पर मैच खेला जा रहा है', शुभम द्विवेदी की पत्नी के बयान के बाद BCCI पर भड़के लोग
IND vs PAK, Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 में आज भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला होने जा रहा है लेकिन इसको लेकर देश में राजनीतिक घमासान मचा हुआ है। राजनेता इसके लिए बीसीसीआई और मोदी सरकार को घेर रहे हैं तो वहीं इसी बीच पहलगाम आतंकी हमले के शिकार हुए शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐशान्या द्विवेदी का बड़ा बयान सामने आया है।
उन्होंने ANI से बात करते हुए कहा कि ' मैच के बाद, पाकिस्तान के पास एक बार फिर पैसा होगा। वह एक बार फिर उठ खड़ा होगा और ऑपरेशन सिंदूर के दौरान तबाह हुए ठिकानों का पुनर्निर्माण होगा और फिर कुछ वक्त बात फिर से दूसरा पहलगाम होगा।'

'यह उन 26 परिवारों (पहलगाम पीड़ितों) पर पाकिस्तान की ओर से सबसे बड़ा तमाचा होगा, वो फिर कहेगा कि तुम्हारे लोग मैच खेले, देखो हम फिर से ताकतवर हो गए। सच तो ये है कि पाकिस्तान का बहिष्कार करना और उनके खिलाफ मैच न खेलना हमारे लोगों के बस की बात नहीं है।'
'एशिया कप और विश्व कप में हिस्सा नहीं लेंगे' (IND vs PAK)
'अगर हम ऐसा कर रहे होते, तो बीसीसीआई भारत बनाम पाकिस्तान मैच के लिए राजी नहीं होता, अगर हम बदलाव लाना चाहते, तो हमें यह फैसला लेना चाहिए था कि अगर हमें पाकिस्तान के खिलाफ खेलना ही है, तो हम एशिया कप और विश्व कप में हिस्सा नहीं लेंगे। बीसीसीआई और भारतीय क्रिकेटर आज देश के बारे में नहीं सोच पा रहे हैं। मुझे उनसे (पीड़ितों को) श्रद्धांजलि की उम्मीद नहीं है।'
'सूख गया है BCCI की आंख का पानी' (IND vs PAK)
'इन लोगों की आंखों का पानी खत्म हो चुका है, पाकिस्तान अपना सारा पैसा आतंकवाद में लगाता है इसके अलावा उसके पास है क्या। लेकिन ये लोग ये बात नहीं समझ पा रहे हैं। इनसे मुझे कोई उम्मीद नही हैं। पहलगाम में हिंदू बोलकर गोली चलाई गई, आज हमारे साथ हुआ, कल आप लोगों में से किसी भी परिवार के साथ हो सकता है। बीसीसीआई और क्रिकेटर्स से मुझे कोई उम्मीद नहीं है लेकिन मैं 140 करोड़ की जनता से अपील करती हूं कि वो इस मैच को बॉयकॉट करके देश के शहीदों के साथ खड़ा हो।'

सरकार की नाकामी से हुआ पहलगाम आतंकी हमला (IND vs PAK)
आपको बता दें कि ऐशान्या पहलगाम हमले में मारे गए 31 वर्षीय शुभम द्विवेदी की पत्नी हैं। इससे पहले उन्होंने कहा था कि 'पहगलाम में जो कुछ भी हुआ था वो सरकार की नाकामी थी। अगर हिन्दुस्तान में कोई हिंदू मारा जाता है तो मैं उसे शहीद मानती हूं , पहलगाम में जितने हिंदू मारे गए उन सभी को शहीद का दर्जा मिलना चाहिए। उन्होंने दावा किया था कि शुभम को पहली गोली लगी थी।' हालांकि बाद में ऑप्रेशन सिंदूर के जरिेए पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को नष्ट करने करने के लिए उन्होंने सरकार को धन्यवाद भी कहा था।
BCCI पर भड़के लोग
आपको बता दें कि ऐशान्या द्विवेदी के इस बयान के बाद लोगों का गुस्सा बीसीसीआई पर निकला है, उन्होंने जमकर उसे खरी-खोटी सुनाई है। एक यूजर ने लिखा है कि 'शहीदों के लाशों पर मैच खेला जा रहा है।' तो एक ने लिखा है कि 'शर्म आनी चाहिए BCCI, आपकी पोल खुल गई।'
रात आठ बजे शुरू होगा IND vs PAK का मैच
सूर्यकुमार यादव की अगुआई वाली भारतीय टीम आज एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ मैदान में उतरेगी। मुकाबला रात आठ बजे शुरू होगा।












Click it and Unblock the Notifications