Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 15 sept: आज के मैच का टॉस कौन जीता- भारत vs पाकिस्तान
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 15 sept: एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) का सबसे रोमांचक मुकाबला आज यानी रविवार को खेला जाना है। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में अब से कुछ ही देर में भारत-पाकिस्तान के बीच मैच शुरू किया जाएगा। इस मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। सुर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम पाकिस्तान से भिड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
करीब छह महीने बाद भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत (Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 15 sept)
करीब छह महीने बाद भारत और पाकिस्तान एक बार फिर आमने-सामने होंगे। पिछली बार दोनों टीमें साल 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के लीग मुकाबले में भिड़ी थीं। उससे पहले, भारत ने 2024 टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को हराते हुए खिताब की ओर कदम बढ़ाया था। इस लिहाज से भारत का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आ रहा है। हालांकि पाकिस्तान की टीम भी बड़े मैचों में हमेशा चुनौती पेश करती है।

यूएई के खिलाफ भारत ने दर्ज की थी जीत
भारत ने अपने पहले मुकाबले में मेज़बान यूएई को आसानी से हराया था। उस मैच में भारतीय स्पिनरों ने शानदार प्रदर्शन किया। कुलदीप यादव ने महज 2.1 ओवर में चार विकेट झटके, जबकि शिवम दुबे ने 2 ओवर में 3 विकेट हासिल किए। दुबई की पिच पर स्पिन गेंदबाजों को मदद मिल रही है और आज भी वही नजारा देखने को मिल सकता है। भारतीय टीम अपने विजयी संयोजन में बदलाव करने के मूड में नहीं दिख रही है।
पाकिस्तान ने हांगकांग को हराया
पाकिस्तान की टीम ने भी अपने पहले मुकाबले में हांगकांग को 93 रन से हराकर दमदार शुरुआत की है। सलमान अली आगा की कप्तानी वाली यह टीम अपने तेज गेंदबाजों पर भरोसा करेगी। शाहीन शाह अफरीदी और हारिस रऊफ जैसे गेंदबाज भारत की बल्लेबाजी के लिए चुनौती साबित हो सकते हैं। मैच के नतीजे पर टॉस की अहम भूमिका मानी जा रही है। दुबई में रात के समय ओस गिरने की संभावना रहती है।












Click it and Unblock the Notifications