IND vs PAK: भारत की हार पर बोलीं अर्शदीप सिंह की मां, आखिरी ओवर में 12-13 होते तो हम जीत जाते; Video

एशिया कप 2022 में रविवार भारत-पाकिस्तान के बीच रोमांचक मैच देखने का मिला। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया।

नई दिल्ली, 5 सितंबर: एशिया कप 2022 में रविवार को भारत-पाकिस्तान के बीच रोमांचक मैच देखने का मिला। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 181 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान ने 19.5 ओवर में 182 रन बनाकर 5 विकेट से मुकाबले को जीत लिया। 18वें ओवर की तीसरी गेंद पर अर्शदीप ने आसिफ अली का कैच ड्राप कर दिया। इसके बाद भुवनेश्वर ने 19वें ओवर में 19 रन लुटा दिए। आखिर ओवर में पाकिस्तान को जीत के लिए 7 रन चाहिए थे और उन्होंने एक गेंद शेष रहते मुकाबले को जीत लिया।

ट्रोल हुए अर्शदीप सिंह

ट्रोल हुए अर्शदीप सिंह

भारत की इस हार के बाद अर्शदीप सिंह को ट्रोल किया जा रहा है। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स हार का ठीकरा अर्शदीप पर फोड़ रहे हैं। उनका नाम विकिपीडिया पर खालिस्तान से भी जोड़ दिया गया। हालांकि इस पर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने विकिपीडिया को नोटिस भेजा है। इलेक्ट्रॉनिक्स और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने भी इस मामले पर ट्वीट किया है। अपने इस ट्वीट में उन्होंने कहा, इस तरह की गलत सूचना और किसी शख्सियत को जानबूझकर बदनाम करने की कोशिश इजाजत भारत में संचालित किसी भी प्लेटफॉर्म को नहीं है। यह सरकार की सुरक्षित और विश्वसनीय इंटरनेट की अपेक्षाओं का उल्लंघन करता है।

गेम में हार जीत चलती है

गेम में हार जीत चलती है

वहीं अब इस मामले पर अर्शदीप सिंह के माता-पिता ने भी अपनी बात रखी है। इस बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 45 सेकंड के इस वायरल वीडियो में सुना जा सकता है कि अर्शदीप के पिता कह रहे हैं बड़ी कृपा है। यह गेम है इसमें हार-जीत चलती रहती है। बड़ा अच्छा मौसम था और खुशनुमा माहौल था। एक टीम जीतेगी और एक टीम हारेगी। वहीं तेज गेंदबाज की मां कहती हैं कि अगर लास्ट ओवर में 12-13 रन होते तो हम मैच जीत जाते।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

  • भारत: केएल राहुल, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, रवि बिश्नोई, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह।
  • पाकिस्तान: मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), बाबर आजम (कप्तान), फखर जमां, खुशदिल शाह, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, आसिफ अली, मोहम्मद नवाज, हारिस रऊफ, नसीम शाह, मोहम्मद हसनैन।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+