IND vs PAK: 'पाकिस्तान के साथ क्रिकेट नहीं होना चाहिए', भारत-पाक मैच पर हरभजन सिंह ने उठाए सवाल
IND vs PAK, Harbhajan Singh: भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। दोनों देशों के बीच जब भी मुकाबला होता है तो माहौल सामान्य मैच से कहीं ज्यादा हाई-वोल्टेज हो जाता है। एशिया कप 2025 में भी दोनों टीमों का आमना-सामना होना है। लेकिन इस बीच पूर्व क्रिकेटर और आम आदमी पार्टी (AAP) सांसद हरभजन सिंह ने इस मुद्दे पर एक गंभीर टिप्पणी की है।
भारत-पाक मैच पर हरभजन सिंह का बयान (IND vs PAK, Harbhajan Singh)
हरभजन सिंह का कहना है कि भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्तों को देखते हुए क्रिकेट और बिज़नेस को भी उसी नजर से देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत-पाकिस्तान हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। ऑपरेशन सिंदूर हुआ, तो सबने कहा कि पाकिस्तान के साथ क्रिकेट और बिज़नेस नहीं होना चाहिए। हम लोगों ने लीजेंड्स मैच भी नहीं खेला। यह पूरी तरह आपके अपने नजरिए और समझ पर निर्भर करता है।

भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में सुधार की जरूरत
उन्होंने आगे कहा कि जब तक भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में सुधार नहीं होता तब तक क्रिकेट मैच और बिज़नेस जैसी चीज़ें भी नहीं होनी चाहिएं। हालांकि उन्होंने यह भी जोड़ा कि अगर भारत सरकार कोई और निर्णय लेती है तो वह अलग बात है। लेकिन व्यक्तिगत तौर पर उनका मानना है कि हालात में सुधार ज़रूरी है। पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने भारतीय टीम की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे बड़े नाम टी-20 से संन्यास ले चुके हैं, फिर भी टीम बेहद मज़बूत है।
पंजाब में आई बाढ़ पर कही ये बात
दुबई में होने वाले एशिया कप पर हरभजन ने कहा कि वहां खेलना भारत के लिए होम ग्राउंड जैसा है। उन्होंने स्पिनरों की भूमिका को अहम बताया और उम्मीद जताई कि भारत इस बार भी कप जीतकर लाएगा। इस मौके पर उन्होंने पंजाब में आई बाढ़ पर भी चिंता जताई और लोगों से मदद की अपील की। उन्होंने कहा कि पंजाबी हमेशा दूसरों की मदद के लिए खड़े होते हैं। आज पंजाब संकट में है, बहुत लोग और खेत प्रभावित हुए हैं। पंजाब ने मुझे बहुत कुछ दिया है, इसलिए मैं सब से अपील करता हूं कि किसी भी रूप में मदद करें।












Click it and Unblock the Notifications