IND vs PAK: सावधान पाकिस्तान! अभिषेक पक्का खेलेगा, चल गया है पता और कांप गया पड़ोसी देश
India vs Pakistan: भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच रविवार को T20 World Cup 2026 में होने वाले महामुकाबले से पहले करोड़ों क्रिकेट फैंस के मन में एक ही सवाल था कि क्या अभिषेक शर्मा फिट हैं? नामीबिया के खिलाफ पिछले मैच में पेट में इन्फेक्शन की वजह से बाहर बैठने वाले अभिषेक को लेकर अब एक ऐसी खबर आई है, जिसने भारतीय फैंस को खुश और पाकिस्तानी टीम को परेशान कर दिया है।
अभिषेक शर्मा इस हाई-वोल्टेज मैच में खेलेंगे या नहीं, इसका सबसे बड़ा संकेत कोलंबो के मैदान से नहीं, बल्कि उनके परिवार से मिला है। वरिष्ठ खेल पत्रकार विमल कुमार ने कोलंबो से जानकारी दी है कि अभिषेक शर्मा का पूरा परिवार यह खास मैच देखने के लिए कोलंबो पहुंच रहा है।

क्रिकेट की दुनिया में यह एक पुराना और सटीक संकेत माना जाता है कि अगर किसी खिलाड़ी का परिवार खास तौर पर मैच देखने विदेश पहुंच रहा है, तो इसका मतलब साफ है कि वह खिलाड़ी मैदान पर उतरने वाला है। अगर अभिषेक पूरी तरह फिट न होते, तो शायद परिवार के आने की खबर इतनी पुख्ता न होती।
IND vs PAK: पाक ने बहाना नेट सेशन में पसीना
दूसरी तरफ, भारतीय बल्लेबाजों के खौफ का आलम यह है कि पाकिस्तानी टीम ने कोलंबो में 2 घंटे से ज्यादा वक्त तक नेट प्रैक्टिस की। सबका ध्यान फिर से उस्मान तारिक पर था। तारिक अपनी उसी पुरानी रहस्यमयी और विवादित 'रुक-रुक कर' डाली जाने वाली गेंदबाजी की प्रैक्टिस कर रहे थे। ऐसा लग रहा है कि पाकिस्तान ने भारत को फंसाने के लिए सिर्फ इसी 'मिस्ट्री' पर पूरा दांव लगा रखा है।
IND vs PAK: बढ़ जाएगी भारत की ताकत
अभिषेक शर्मा की वापसी टीम इंडिया की ताकत को दोगुना कर देगी। पहले से दबाव में रहने वाला पाकिस्तान अब अभिषेक के नाम से और भी ज्यादा घबराया हुआ है। कल शाम 7 बजे जब कोलंबो में सिक्का उछलेगा, तो देखना होगा कि अभिषेक का बल्ला चलता है या उस्मान तारिक की मिस्ट्री काम आती है।












Click it and Unblock the Notifications