IND vs PAK: अभिषेक शर्मा ने तोड़ा गुरु युवराज सिंह का रिकॉर्ड, पाकिस्तान को रौंद भारत ने बनाया अनोखा कीर्तिमान

IND vs PAK: एशिया कप के सुपर 4 मैच में भारतीय टीम ने पाकिस्तान धमाल मचा दिया। पाकिस्तान से मिले 172 रनों का लक्ष्य भारतीय टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। टीम इंडिया के लिए अभिषेक शर्मा ने तूफानी अर्धशतक जमाया। गिल ने भी अच्छी बैटिंग की।

अभिषेक शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी तीसरी फिफ्टी जमाई। भारत ने कुछ रिकॉर्ड इस मैच में बनाए, उनमें अभिषेक ऐसा कीर्तिमान हासिल किया, जो युवराज सिंह के नाम था।

ind vs pak

अभिषेक ने तोड़ा युवराज का रिकॉर्ड

भारत की तरफ से पाकिस्तान के खिलाफ सबसे तेज फिफ्टी युवराज के नाम थी, उन्होंने 2012 में 29 गेंदों का सामना कर फिफ्टी जड़ी थी। अभिषेक शर्मा ने 24 गेंदों में यह अर्धशतक जड़कर अपने गुरु युवराज सिंह का कीर्तिमान ध्वस्त कर दिया।

भारतीय टीम का सबसे बड़ा चेज

भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ा स्कोर चेज कर लिया है। इससे पहले टीम इंडिया ने 160 रनों का स्कोर पाकिस्तान के खिलाफ चेज किया था। पिछले सात इंटरनेशनल मैचों में भारत ने सभी में जीत दर्ज की है।

हार्दिक पांड्या ने किया कमाल

हार्दिक पांड्या ने पाकिस्तान के खिलाफ 8 पारियों में अब तक 15 विकेट झटके हैं। भारत-पाक T20 मुकाबलों में किसी भी गेंदबाज़ द्वारा सबसे ज़्यादा विकेट का रिकॉर्ड उनके नाम है। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ अब तक किसी भी पारी में बिना विकेट के गेंदबाज़ी नहीं की है।

मैच में बने कुछ अन्य रिकॉर्ड (IND vs PAK)

  • 55/1 भारत के खिलाफ पावरप्ले में पाकिस्तान का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है, जो अहमदाबाद में 2012 में बनाए गए 54/0 के स्कोर को पीछे छोड़ चुका है।
  • बुमराह द्वारा पावरप्ले में दिए गए 34 रन उनके T20 करियर का अब तक का सबसे महंगा स्पेल है। इससे पहले उन्होंने 2016 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न (MCG) में अपने दूसरे T20I मैच में 31 रन खर्च किए थे, जो अब तक उनका सबसे महंगा पावरप्ले स्पेल था।
  • वरुण चक्रवर्ती को इस मैच में कोई विकेट नहीं मिला, पिछले 12 टी20 इंटरनेशनल मैचों में पहली बार वह बिना विकेट के गए।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+