IND vs PAK: 3 पाकिस्तानी खिलाड़ी हो सकते हैं खतरनाक साबित, भारत को अकेले चटा सकते हैं धूल

IND vs PAK: एशिया कप के लीग चरण में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला देखने को मिला था, जिसे टीम इंडिया ने आसानी से अपने नाम कर लिया था। पाक को 7 विकेट से हराते हुए भारतीय टीम ने दिखा दिया कि क्यों उनको इस टूर्नामेंट में ट्रॉफी जीतने की दावेदार टीम माना जा रहा है।

हालांकि पाकिस्तानी टीम को कम नहीं आंका जा सकता है। रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच एक बार फिर से टक्कर होनी है। दोनों टीमें इस बार सुपर 4 में आपने-सामने हैं। सूर्यकुमार यादव और सलमान अली आगा के खिलाड़ी धमाका करने के लिए उतरेंगे।

ind vs pak

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले इस मैच का दर्शकों को भी काफी ज्यादा है। पाकिस्तानी टीम के तीन प्लेयर्स ऐसे हैं, जिनसे भारत की टीम को बचना होगा। इन प्लेयर्स के सामने सावधानी बरतने पर भारत की राह आसान हो सकती है, अन्यथा हार भी मिल सकती है।

साइम अयूब: पाकिस्तानी टीम के इस ओपनर बल्लेबाज का प्रदर्शन इस टूर्नामेंट में सबसे बेकार रहा है। बैटिंग में वह तीन मैचों में एक भी रन बनाने में सफल नहीं हुए हैं। तीनों बार डक पर आउट हुए हैं। हालांकि गेंदबाजी में वह अच्छा करने में सफल रहे हैं। भारत के खिलाफ अपनी स्पिन का जादू चलाने वाले इस खिलाड़ी ने 3 विकेट झटके थे। भारत को अयूब की बैटिंग और गेंदबाजी दोनों से सावधान रहना है।

फखर जमान: दूसरा नाम फखर जमान का होना चाहिए, वह अपने दिन किसी भी गेंदबाजी आक्रमण का धुआं निकाल सकते हैं। यूएई के खिलाफ मुकाबले में यही देखने को मिला था। उन्होंने पाकिस्तान के लिए शानदार फिफ्टी जमाई थी। फखर जमान भारतीय टीम के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं।

शाहीन अफरीदी: अपनी गेंदबाजी के लिए मशहूर शाहीन अफरीदी बैटिंग में धमाका करने लगे हैं। अंतिम ओवरों में आकर वह ताबड़तोड़ बैटिंग करते हैं। भारत के खिलाफ मैच के अलावा यूएई के विरुद्ध भी उनका बल्ला चला था। गेंदबाजी और बैटिंग दोनों में शाहीन अफरीदी धमाका कर सकते हैं। उनके खिलाफ भारत को प्रोपर रणनीति बनानी पड़ेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+