IND VS PAK 2023: कुलदीप यादव क्यों कहलाते हैं 'चाइनामैन स्पिनर'? क्या है इसके पीछे का राज?
Kuldeep Yadav: एशिया कप 2023 के सुपर फोर मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 28 रनों नो बुरी तरह से हराकर एक नया इतिहास रचा है। इस जीत के तीन हीरो रहे और उन तीनों का नाम है विराट कोहली, केएल राहुल और कुलदीप यादव। कोहली और राहुल की शानदार शतकीय बैटिंग के जरिए ही हिंदुस्तान ने पाक टीम के खिलाफ 356 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था।

तो वहीं इस लक्ष्य का पीछा करने उतरे पाक बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूटे भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव, जिनकी छनछनाती गेंदों के आगे पाक का कोई बैटसमैन टिक नहीं पाया।
कुलदीप ने इस मैच में पांच विकेट लिए
आपको बता दें कि कुलदीप ने इस मैच में पांच विकेट लिए और इसके बाद ही वो एशिया कप के उन टॉप फाइव गेंदबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए, जिन्होंने एक मैच में पांच विकेट झटकने का अनोखा कारनामा किया है।
कुलदीप यादव को 'चाइनामैन स्पिनर' कहा जाता है
आपको बता दें कि कुलदीप यादव को 'चाइनामैन स्पिनर' कहा जाता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि उन्हें इस नाम से संबोधित क्यों किया जाता है। दरअसल जो लेफ्ट आर्म स्पिनर अपनी उंगलियों के बजाय अपनी कलाई के जरिए बॉल फेंकता है तो उसके लिए 'चाइनामैन' शब्द प्रयोग किया जाता है।
बल्लेबाजों के लिए घातक होते हैं 'चाइनामैन स्पिनर'
मालूम हो कि ऐसे प्लेयर लेफ्ट हैंडेड और राईट हैंडेड दोनों बल्लेबाजों के लिए घातक होते हैं। विश्न में इस तरह के स्पिनर बहुत ज्यादा नहीं हैं।कुलदीप इस अनोखी विद्या के महारथि हैं और इसी कारण उन्हें 'चाइनामैन स्पिनर' बोला जाता है।
'चाइनामैन' शब्द का प्रयोग एक गाली के रूप में हुआ था
लेकिन क्या आपको पता है कि 'चाइनामैन स्पिनर' शब्द का सबसे पहले प्रयोग एक अपशब्द या गाली के रूप में हुआ था लेकिन बाद में ये इतना लोकप्रिय हुआ कि ये शब्द क्रिकेट की शब्दावली का बड़ा और भारी भरकम शब्द बन गया।
'इस चाइनामैन स्पिनर की वजह से मैं आउट हो गया'
दरअसल 25 जुलाई 1933 को इंग्लैंड और वेस्टइंडीज का मैच खेला जा रहा था और उस मैच में एलिस एचॉन्ग (मूल रूप से चाइनीज) ने वाल्टर रॉबिन्स को आउट किया था, वो उनकी बॉल को समझ ही नहीं पाए थे और आउट हो गए थे। उन्हें इस बात पर गुस्सा आ गया और उन्होंने भरे मैदान पर एलिस एचॉन्ग को गाली देते हुए कहा था कि 'इस चाइनामैन स्पिनर की वजह से मैं आउट हो गया।' तब से ही ये शब्द प्रचलन में आ गया लेकिन स्पिनर की खूबी बनकर।
कुलदीप यादव के आगे पाकिस्तान पस्त
कुलदीप यादव के बॉल को अच्छे-अच्छेनहीं समझ पाते हैं और इसका सीधा प्रमाण पाकिस्तान के मैच में दिखा, जहां पाक बॉलरों को उन्हें खेलना बहुत मुश्किल हो गया था।












Click it and Unblock the Notifications