IND vs OMA: टी-20 में शुभमन गिल का फ्लॉप प्रदर्शन जारी, कप्तान सूर्यकुमार यादव को याद आए रोहित शर्मा!

IND vs OMA, Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 में भारत और ओमान के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। मैच से पहले भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस के समय एक मजेदार वाकये से सबको हंसा दिया। टॉस जीतने के बाद जब सूर्यकुमार से प्लेइंग XI में हुए बदलावों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि टीम में दो बदलाव किए गए हैं। लेकिन उन्हें खिलाड़ियों के नाम याद नहीं आ रहे थे।

सूर्यकुमार यादव को याद आए रोहित शर्मा (IND vs OMA, Asia Cup 2025)

सूर्यकुमार ने पहला नाम हर्षित राणा का लिया, लेकिन दूसरे खिलाड़ी का नाम अचानक उनके दिमाग से निकल गया। कुछ सेकंड तक सोचने के बाद उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि मैं रोहित जैसा हो गया हूं। यह सुनते ही स्टेडियम में मौजूद सभी लोग और कमेंटेटर भी अपनी हंसी रोक नहीं पाए। रोहित शर्मा अक्सर टॉस के दौरान खिलाड़ियों के नाम भूल जाते हैं, उनकी इस आदत का जिक्र कर सूर्यकुमार ने हल्के-फुल्के अंदाज में अपनी भूल स्वीकार कर ली। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तुरंत वायरल हो गया, और फैंस ने इस पर जमकर मजे लिए।

IND vs OMA 1

गिल का फ्लॉप प्रदर्शन जारी

ओमान के खिलाफ मैच में भारतीय ओपनर शुभमन गिल का फ्लॉप प्रदर्शन जारी रहा, जिससे टी-20 में उनकी फॉर्म पर सवाल उठ रहे हैं। गिल ने टेस्ट और वनडे में शानदार प्रदर्शन किया है, इस मैच में सिर्फ 5 रन बनाकर बोल्ड हो गए। उनका यह प्रदर्शन ऐसे समय में आया है जब वह टी-20 फॉर्मेट में लगातार संघर्ष कर रहे हैं। पिछले कुछ मैचों में भी गिल बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे हैं, जिससे उनकी जगह पर सवालिया निशान लग गया है।

टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला

भारत और ओमान के बीच यह मैच अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेला जा रहा है। टॉस के लिए जब भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव और ओमान के कप्तान जतिंदर सिंह मैदान पर आए तो जतिंदर सिंह ने हेड कहा, लेकिन सिक्का टेल आया। इस तरह सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीत लिया और उन्होंने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

टॉस के बाद सूर्यकुमार ने अपने फैसले के पीछे का कारण भी बताया। उन्होंने कहा कि टूर्नामेंट में भारत को अभी तक कोई बड़ा स्कोर बनाने का मौका नहीं मिला है, क्योंकि पिछले मैचों में विरोधी टीमों ने छोटे स्कोर बनाए थे, जिन्हें भारत ने आसानी से चेज कर लिया था। इसलिए, सुपर 4 से पहले टीम अपनी बल्लेबाजी की गहराई को परखना चाहती थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+