IND vs OMA: अर्शदीप सिंह ने हासिल किया ऐतिहासिक रिकॉर्ड, बन गए भारत के लिए ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी

IND vs OMA: ओमान के खिलाफ मैच में टीम इंडिया का प्रदर्शन फीका ही रहा, इस तरह के गेम की उम्मीद थी, वैसा नहीं हुआ। हालांकि भारत ने जीत दर्ज कर ली। इस दौरान अर्शदीप सिंह ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की, वह इस आंकड़े तक आने वाले पहले भारतीय बन गए।

दरअसल टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के लिए 100 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज अर्शदीप सिंह बन गए। उनको यह आंकड़ा हासिल करने के लिए महज एक विकेट की दरकार थी, हालांकि वह इसे पावरप्ले में हासिल नहीं कर पाए लेकिन अंतिम ओवर में विकेट लेकर इतिहास रच दिया।

ind vs oma

दरअसल अर्शदीप सिंह ने अपने 65वें मुकाबले में 100 विकेटों का आंकड़ा हासिल करने में सफल रहे हैं। इसके साथ ही अर्शदीप सिंह ने अपना नाम राशिद खान, टिम साउदी जैसे कई उन प्लेयर्स की लिस्ट में शामिल करा लिया, जिन्होंने 100 या उससे ज्यादा विकेट झटके हैं।

भारत के लिए अर्शदीप सिंह के अलावा सर्वाधिक विकेट के मामले में युजवेंद्र चहल का नाम आता है, उन्होंने कुल 96 विकेट झटके थे। अर्शदीप सिंह के पास अभी लम्बा समय है, वह और आगे जाने वाले हैं। फ़िलहाल वह महज 26 साल की उम्र के हैं। इस एशिया कप में अर्शदीप सिंह का यह पहला ही मुकाबला था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+