IND vs NZ: ईशान किशन आज न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथा टी20 क्यों नहीं खेल रहे हैं? धांसू फॉर्म के बाद भी बाहर

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे चौथे टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। सलामी बल्लेबाज ईशान किशन इस महत्वपूर्ण मुकाबले का हिस्सा नहीं हैं। टॉस के वक्त कप्तान सूर्यकुमार यादव ने ईशान के बाहर होने की वजह साफ की और टीम की नई रणनीति का खुलासा किया।

टॉस के दौरान सूर्यकुमार यादव ने जानकारी दी कि ईशान किशन 'निगल' (हल्की चोट) की समस्या से जूझ रहे हैं। सूर्या ने बताया, "ईशान किशन को पिछले मैच के दौरान हल्की चोट लगी थी, जिसके कारण वे आज चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे।" ईशान की जगह टीम में तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की वापसी हुई है।

ind vs nz

फैंस को उम्मीद थी कि ऑलराउंडर अक्षर पटेल आज के मैच में वापसी कर सकते हैं, लेकिन सूर्या ने उन्हें लेकर भी स्थिति स्पष्ट कर दी। कप्तान ने कहा, "अक्षर पटेल को पूरी तरह फिट होने के लिए अभी थोड़ा और समय चाहिए। हमें उम्मीद है कि वे अगले मैच तक वापसी कर लेंगे।"

एक अतिरिक्त गेंदबाज (अर्शदीप) के आने से टीम के पास अब गेंदबाजी के पांच मजबूत विकल्प मौजूद हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि बल्लेबाजी में टीम डिफेंसिव होगी। सूर्या ने टीम की रणनीति साझा करते हुए कहा कि बल्लेबाजों को आज थोड़ी ज्यादा जिम्मेदारी लेनी होगी, लेकिन साथ ही उन्हें अपने 'फियरलेस इंटेंट' (निडर अंदाज) से पीछे हटने की जरूरत नहीं है।

भारत पहले ही सीरीज में 3-0 की बढ़त बना चुका है। ईशान के बाहर होने से संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की जोड़ी पर ओपनिंग का दारोमदार होगा। वहीं अर्शदीप, बुमराह और कुलदीप की मौजूदगी में भारतीय गेंदबाजी बेहद घातक नजर आ रही है। सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया, टीम इंडिया ने इस सीरीज में चेज अच्छी तरह किया है, ओस का फायदा उठाने के लिए सूर्या ने फील्डिंग का फैसला लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+