IND vs NZ: विराट कोहली के फैन्स क्यों कर रहे नीदरलैंड्स की कंपनी को ट्रोल? क्या है पूरा मामला
IND vs NZ: ग्लेन फिलिप्स का सुपरमैन वाला कैच चर्चा का विषय है। इस कैच के कारण विराट कोहली को मैदान छोड़कर जाना पड़ा था और स्टेडियम में मौजूद उनकी पत्नी का रिएक्शन भी देखने लायक था। विराट कोहली को भी यकीन नहीं हुआ कि यह कैसा हो गया।
ग्लेन फिलिप्स ने अपने दाएं तरफ गोता लगाया और एक हाथ से ही कैच पकड़कर दर्शा दिया कि वह दुनिया के बेस्ट फील्डरों में शामिल हैं। भारतीय टीम के लिए यह बड़ा झटका था क्योंकि कोहली ने पिछले मैच में पाकिस्तानी गेंदबाजों की धुनाई कर सैकड़ा जड़ा था।

इसके बाद जो हमेशा होता है, वही होना था। कोहली के फैन्स सोशल मीडिया पर निकल पड़े और कीवी फील्डर को ट्रोल करने का मन बनाया। ट्रोल करने का इरादा लेकर सोशल मीडिया पर उतरी भीड़ ने एक बड़ी गलती की, जिससे खुद का मज़ाक बन गया।
दरअसल ट्रोल आर्मी ने फिलिप्स को खरी-खोटी सुनाने का मूड बनाकर बातें लिखीं लेकिन गलती यह हुई कि जो नाम लिखा गया, उसमें प्लेयर की स्पेलिंग गलत थी। डच कंपनी फिलिप्स की स्पेलिंग करते हुए ट्रोल किया गया, यह हास्यास्पद था। प्लेयर की जगह इलेक्ट्रोनिक आइटम वाली फिलिप्स कंपनी का नाम लिखकर टैग कर कोहली फैन्स खुद ट्रोल हो गए।












Click it and Unblock the Notifications