'मेरा काम विकेट लेना है, मौका मिलने पर अपना बेस्ट दूंगा,' भारतीय गेंदबाज की प्रतिक्रिया
अर्शदीप सिंह ने न्यूजीलैंड दौरे पर एकदिवसीय डेब्यू किया है। इसे लेकर उन्होंने बयान दिया। अर्शदीप ने कहा कि मैं खुश हूँ और हर कोई चाहता है कि वह भारत के लिए खेले। मेरा काम टीम के लिए विकेट हासिल करना है।
न्यूजीलैंड और भारत के बीच वनडे सीरीज में बारिश विलेन बनी हुई है। इससे पहले टी20 सीरीज में भी बारिश के कारण दो मुकाबले रद्द हुए थे। वनडे सीरीज में दूसरा मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था। क्राइस्टचर्च में होने वाले तीसरे मुकाबले में भी बारिश के आसार हैं। सीरीज में टीम इंडिया पीछे चल रही है। बारिश से मैच धुलने की स्थिति में सीरीज कीवी टीम के नाम हो जाएगी। इस बीच अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ने बारिश को लेकर प्रतिक्रिया दी है।

वनडे डेब्यू पर अर्शदीप का बयान
अर्शदीप सिंह ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले एकदिवसीय मैच से पचास ओवर के प्रारूप में डेब्यू किया था। इसे लेकर उन्होंने कहा कि मैंने ज्यादा नहीं सोचा। सफेद गेंद क्रिकेट के दोनों प्रारूप में काफी अंतर है। मेरा लक्ष्य विकेट हासिल करना है इसलिए मैंने यह नहीं सोचा कि दोनों प्रारूप में क्या अंतर है। मुझे जब भी मौका मिलेगा, मैं प्रदर्शन करने का प्रयास करूंगा। व्यक्तिगत रूप से मैं अपना डेब्यू करके खुश हूँ, हर खिलाड़ी यही चाहता है कि वह इंडिया का प्रतिनिधित्व करे। मेरा प्रयास यही रहेगा कि जब भी मौका मिले, मैं टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करूं।
भारतीय टीम के ऊपर सीरीज हार का खतरा
क्राइस्टचर्च में बुधवार को तीसरे मैच में बारिश की संभावना है। ऐसे में भारतीय टीम के ऊपर सीरीज में हार का खतरा मंडरा रहा है। टीम इंडिया पहला मैच हारने के बाद पिछड़ गई है। दूसरा मैच बारिश से धुल गया था। अब अंतिम मैच में भी बारिश का पूर्वानुमान है। ऐसे में भारतीय टीम के ऊपर सीरीज में हारने का खतरा है।












Click it and Unblock the Notifications