'Sanju Samson को आप क्या जवाब देंगे,' बीसीसीआई पर भड़का पूर्व भारतीय खिलाड़ी

न्यूजीलैंड दौरे पर प्लेइंग इलेवन से बाहर रखे जाने के बाद संजू सैमसन बांग्लादेश दौरे के लिए पूरी तरह से बाहर हैं, इसे लेकर आकाश चोपड़ा ने चयन समिति से सवाल किया है और पूछा कि आप सैमसन को क्या जवाब देंगे।

संजू सैमसन के साथ क्या हो रहा है यह किसी को समझ नहीं आ रहा है। न्यूजीलैंड दौरे पर टीम के साथ होने के बाद भी उनको बाहर ही रखा गया। ऋषभ पन्त के होने पर सैमसन को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली। अब पन्त फ्लॉप हो गए हैं लेकिन बांग्लादेश दौरे के लिए वनडे टीम में पहले से ही शामिल हैं। सैमसन बांग्लादेश दौरे की भारतीय टीम में शामिल नहीं किये गए हैं। सलेक्टर्स ने क्या सोचकर ऐसा किया होगा, यह सिर्फ वही बता सकते हैं। इस मामले को लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा की तरफ से प्रतिक्रिया आई है।

Sanju Samson
अपने यूट्यूब चैनल पर आकाश चोपड़ा ने कहा कि न्यूजीलैंड सीरीज के समाप्त होने पर 9 खिलाड़ी घर जाएंगे और 11 नए खिलाड़ी बांग्लादेश दौरे के लिए टीम से जुड़ेंगे। क्या इस तरह कभी हो सकता है? अगर सच में किसी को आराम दिया गया है, तो वह सूर्यकुमार यादव हैं। उन्होंने काफी क्रिकेट खेला है। संजू सैमसन के बारे में क्या कहेंगे, उनको भी तो बांग्लादेश जाने के लिए सलेक्ट नहीं किया गया। इशान किशन न्यूजीलैंड में टी20 टीम का हिस्सा थे लेकिन वनडे में नहीं थे। सैमसन वनडे टीम में हैं लेकिन बांग्लादेश दौरे पर इशान किशन को टीम में शामिल किया गया है।
संजू सैमसन को क्या जवाब देंगे
चोपड़ा ने कहा कि जब वनडे टीम में इतने बदलाव होते हैं तो आप सोचते हैं कि इसका क्या मतलब है। आप शुभमन गिल को क्या बताने वाले हो? आप दीपक हूडा को क्या बोलेंगे? आप संजू सैमसन को क्या जवाब देंगे? अगर आप कुलदीप यादव और चहल को साथ नहीं खिला सकते तो टीम में क्यों चुनते हो। साथ में चयन किया है तो खिलाना भी चाहिए।
बांग्लादेश दौरे पर ऋषभ पन्त टीम में हैं
न्यूजीलैंड दौरे पर ऋषभ पन्त लगातार फ्लॉप रहे हैं लेकिन उनको बांग्लादेश दौरे के लिए टीम में शामिल किया गया है। संजू सैमसन को टीम में शामिल नहीं करते हुए इशान किशन को बांग्लादेश दौरे पर दूसरे विकेटकीपर के तौर पर शामिल किया गया है। सलेक्शन कमेटी के इस निर्णय पर हर किसी को हैरानी हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+