IND vs NZ ODI: युजवेंद्र चहल की जगह इस बॉलर को दूसर वनडे में देखना चाहते हैं वसीम जाफर

भारत के पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर ने कहा है कि कुलदीप यादव को युजवेंद्र चहल की जगह पर खिलाना चाहिए। भारत का न्यूजीलैंड टूर पर अगला मुकाबला 27 नवंबर को होने जा रहा है जो हेमिल्टन के सेडान पार्क में होगा। पहले मुकाबले में 32 साल के चहल के लिए एक मुश्किल दिन रहा जब भारत को 7 विकेट से हार मिली।

Wasim Jaffer wants Kuldeep Yadav to replace Yuzvendra Chahal in 2nd ODI

चहल ने ऑकलैंड के ईडन पार्क में हुए मैच में 10 ओवर में 67 रन दिए थे और भारत को कोई विकेट नहीं दिला पाए थे। इस पर भारत के पूर्व बल्लेबाज वसीम जाफर ने ईएसपीएनक्रिकइंफो से बात करते हुए कहा, "मैं चहल की जगह कुलदीप के लिए जाऊंगा क्योंकि वह थोड़ी मिस्ट्री लेकर आते हैं और गेंद को दोनों तरफ घुमाते हैं। वह अच्छी फॉर्म में भी है।'

जाफर ने कहा कि व्हाइट-बॉल सीरीज में मेन इन ब्लू के लिए विकल्पों की कमी और खिलाड़ियों में अनुभव कम होना एक चिंता वाली बात है।

उन्होंने कहा, "इसके अलावा, भारत के पास चुनने के लिए 5 गेंदबाजी विकल्प हैं क्योंकि उन्हें छठा गेंदबाजी विकल्प नहीं मिला है। यह थोड़ी चिंता का विषय हो सकता है। अर्शदीप और उमरा ने अपना पहला वनडे खेला और दोनों में वनडे के लिए काफी अनुभवहीनता है।"

उन्होंने कहा, "छोटे मैदानों पर, यह मुश्किल भी हो सकता है। मुझे नहीं लगता कि बहुत ज्यादा बदलाव होगा, लेकिन मैं चहल की जगह कुलदीप को देखने के लिए उत्सुक हूं।'

कुलदीप के नाम वैसे तो लिस्ट ए क्रिकेट में तीन हैट्रिक हैं। उनको ODI और T20I दोनों सीरीज के लिए चुना गया था, लेकिन उन्हें अब तक खेलने का मौका नहीं मिला है। उन्होंने आखिरी बार अक्टूबर में जब दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खिलाफ इंटरनेशनल मुकाबला खेला था तब चार विकेट लिए थे। उन्होंने सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी में भी चार मैच खेले जहां उन्होंने जयपुर में 18 रन देकर दो विकेट हासिल करके तीन विकेट लिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+