सूर्यकुमार यादव आज रच देंगे नया इतिहास, रोहित-कोहली के खास क्लब में शामिल होने का मौका
IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज होने वाले चौथे टी20 मुकाबले में सूर्यकुमार यादव के ऊपर नजर रहेगी। यह मुकाबला सूर्या के क्रिकेटिंग करियर में एक नया अध्याय शामिल करने वाला है। है। उनके पास इस मैच में ऐसा रिकॉर्ड बनाने का मौका है, जो अब तक सिर्फ दो भारतीय बल्लेबाज़ ही हासिल कर पाए हैं।
सूर्यकुमार यादव टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 3000 रन पूरे करने से महज़ 41 रन दूर हैं। अब तक खेले गए 102 टी20 मैचों में उन्होंने 2959 रन बनाए हैं। चौथे टी20 में अगर उनका बल्ला चलता है, तो वह इस फॉर्मेट में 3000 रन बनाने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे।

रोहित-कोहली के बाद तीसरा नाम
इस ऐतिहासिक उपलब्धि से पहले भारत की ओर से सिर्फ रोहित शर्मा और विराट कोहली ही 3000 से ज्यादा टी20 अंतरराष्ट्रीय रन बना पाए हैं। रोहित शर्मा के नाम 4231 रन दर्ज हैं, जबकि विराट कोहली ने 4188 रन बनाए हैं। अब सूर्यकुमार यादव के पास मौका है कि वह इन दोनों दिग्गजों की लिस्ट में अपना नाम दर्ज कराएं।
SKY की टी20 में अलग पहचान
जहां रोहित शर्मा और विराट कोहली को 3000 रन तक पहुंचने में ज्यादा मैच खेलने पड़े, वहीं सूर्यकुमार यादव ने बेहद कम समय में इस आंकड़े के करीब पहुंचकर अपनी अलग पहचान बना ली है। उनका आक्रामक अंदाज़ और तेज़ स्ट्राइक रेट उन्हें मौजूदा दौर का सबसे खतरनाक टी20 बल्लेबाज़ बनाता है।
आधुनिक टी20 क्रिकेट का चेहरा बने सूर्यकुमार
360 डिग्री शॉट्स और लगातार रन बनाने की क्षमता ने सूर्यकुमार यादव को टी20 क्रिकेट में नई पीढ़ी का पोस्टर बॉय बना दिया है। यही वजह है कि हर बड़े मुकाबले में उनसे बड़ी पारी की उम्मीद की जाती है।
एक पारी और इतिहास के बेहद करीब
अगर यह रिकॉर्ड बनता है, तो यह सिर्फ एक व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं होगी, बल्कि भारतीय टी20 क्रिकेट में नई पीढ़ी के नेतृत्व की एक मजबूत घोषणा भी होगी। चौथे टी20 में एक अच्छी पारी सूर्यकुमार यादव को भारतीय क्रिकेट के सबसे खास नामों की कतार में खड़ा कर सकती है।












Click it and Unblock the Notifications