IND vs NZ: शुभमन गिल के बल्ले से आया एक और शतक, वनडे में पूरे किए सबसे तेज 1000 रन

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में शुभमन गिल ने न सिर्फ अपने वनडे करियर की तीसरी सेंचुरी पूरी की है, बल्कि उन्होंने वनडे में सबसे तेज 1000 रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है।

Shubman gill

Shubman Gill 3rd ODI century न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में भारत के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने अपने वनडे करियर का तीसरा शतक जड़ दिया है। रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करने आए शुभमन गिल ने 87 गेंदों में 114.94 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाज करते हुए अपना तीसरा वनडे शतक पूरा किया। गिल ने 14 चौके और दो छक्कों की मदद से अपनी सेंचुरी पूरी की है। आपको बता दें कि शुभमन गिल के बल्ले से जनवरी के महीने में ही यह दूसरा शतक आ गया है। श्रीलंका के खिलाफ आखिरी वनडे में भी गिल ने शानदार शतक लगाया था। उस मैच में उन्होंने 116 रन की पारी खेली थी।

गिल ने तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड

खबर लिखे जाने तक शुभमन गिल ने वनडे में अपना सर्वोच्च स्कोर ही ब्रेक कर दिया है। गिल ने पिछले मैच में 116 रन बनाए थे, लेकिन आज वो इस स्कोर से आगे जा चुके हैं। साथ ही शुभमन गिल ने अपने वनडे करियर में सबसे तेज 1000 रन भी पूरे कर लिए हैं और उन्होंने विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। गिल ने 19 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की है जबकि विराट कोहली ने 24 पारियों में 1000 रन पूरे किए थे। ओवरऑल सबसे तेज 1000 रन बनाने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के फखर जमान के नाम है। उन्होंने 18 पारियों में अपने 1000 वनडे रन पूरे किए थे।

सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज

- शुभमन गिल ने 19 पारियों में 1000 रन पूरे किए हैं।

- विराट कोहली ने 24 पारियों में 1000 रन पूरे किए थे।

- शिखर धवन ने भी 24 पारियों में 1000 रन पूरे किए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+