IND vs NZ: छक्कों की हैट्रिक के साथ शुभमन गिल ने जड़ा दोहरा शतक, भारत ने न्यूजीलैंड को दिया 350 रन का लक्ष्य

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले वनडे में शुभमन गिल ने दोहरा शतक जड़ दिया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 350 रन का लक्ष्य दे दिया है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 50 ओवर में 349 रन बोर्ड पर लगा दिए हैं और न्यूजीलैंड को 350 रन का लक्ष्य दिया है। इस मैच में सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने शानदार डबल सेंचुरी जड़ दी है। अपने वनडे करियर का तीसरा शतक लगाने के बाद शुभमन गिल ने विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी की और 145 गेंदों में अपना दोहरा शतक पूरा कर लिया। गिल तीन लगातार छक्के जड़कर अपना दोहरा शतक पूरा किया। शुभमन गिल 149 गेंदों मे 208 रन की पारी खेलकर आउट हो गए। अपनी इस पारी में गिल ने 19 चौके और 9 छक्के जड़े।

डेथ ओवर्स में गिल ने की विस्फोटक बल्लेबाजी

डेथ ओवर्स में गिल ने की विस्फोटक बल्लेबाजी

शुभमन गिल ने 150 रन पूरे करने के बाद अपना गियर बदला और उन्होंने डेथ ओवर्स में विस्फोटक बल्लेबाजी की। 150 पूरे करने के बाद गिल ने चौके छक्कों की झड़ी लगा दी। शुभमन गिल ने 121 गेंदों में अपने 150 रन पूरे किए थे। इसके बाद उन्होंने अपना अंदाज बदलते हुए अगले 50 रन सिर्फ 24 गेंदों में पूरे किए। 150 रन के बाद शुभमन गिल ने अगले 50 रन के अंदर 5 छक्के लगाए। शुभमन गिल ने 49वें ओवर में तीन लगातार छक्के लगाकर अपना दोहरा शतक पूरा किया। इन में से दो छक्के उन्होंने गेंदबाज के सिर के उपर से एकदम सामने लगाए थे।

भारत को मिली थी अच्छी शुरुआत

भारत को मिली थी अच्छी शुरुआत

भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। रोहित शर्मा और शुभमन गिल भारतीय पारी का आगाज करने आए थे। इन दोनों ओपनर्स ने एक अच्छी शुरुआत भारत को दिलाई थी। पहले विकेट के लिए दोनों के बीच 60 रनों की साझेदारी हुई थी, लेकिन 13वें ओवर की पहले ही गेंद पर रोहित शर्मा 34 रन बनाकर आउट हो गए। रोहित ने 4 चौके और 2 छक्कों की मदद से 38 गेंदों में 34 रन बनाए। रोहित का विकेट गिरने के बाद शुभमन गिल ने उसी शैली में अपनी बल्लेबाजी को जारी रखा।

कोहली और ईशान का नहीं चला बल्ला

कोहली और ईशान का नहीं चला बल्ला

पहला विकेट गिरने के बाद विराट कोहली तीसरे नंबर पर आए, लेकिन आज कोहली का बल्ला नहीं चला। कोहली सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं बांग्लादेश में दोहरा शतक बनाने वाले ईशान किशन भी कुछ खास नहीं कर पाए और सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गए। ईशान के आउट होने के बाद सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजी के लिए आए थे। सूर्यकुमार यादव ने गिल के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 65 रन की साझेदारी की, लेकिन सूर्या के विकेट के साथ यह साझेदारी खत्म हो गई थी। सूर्यकुमार यादव 26 गेंदों में 31 रन बनाकर आउट हो गए। हार्दिक पांड्या ने 28 रनों का योगदान दिया। हालांकि हार्दिक के विकेट को लेकर अंपायर के फैसले पर सवाल भी उठे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+