IND vs NZ Semifinal: 'चौके पर ताली, चोट पर परेशान', शुभमन गिल की पारी पर वायरल हुआ सारा का रिएक्शन

Shubman Gill and Sara Tendulkar: आज विश्वकप 2023 में भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला सेमीफाइनल खेला जा रहा है। भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारत ने धमाकेदार शुरुआत की और 4 विकेट के नुकसान पर 397 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया है।

Shubman Gill and Sara Tendulkar

कैप्टन रोहित शर्मा और डैशिंग क्रिकेटर शुभमन गिल ने इंडिया को जबरदस्त ओपनिंग दी। हालांकि कप्तान रोहित शर्मा मात्र 47 रन ही बना पाए लेकिन शुभमन गिल की ताबड़तोड़ बैटिंग जारी रही और उन्होंने 80 रन बनाए।

सारा तेंदुलकर भी भारत-न्यूजीलैंड का सेमीफइनल देखने पहुंचीं

आज का मैच मुंबई के वानखेड़े में हो रहा है, जहां फिल्मजगत और देश के कई जाने-माने लोग भी मैच देखने पहुंचे। तो वहीं स्टेडियम की दर्शक दीर्घा में 'भारत रत्न' सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर भी मौजूद हैं और जब-जब शुभमन गिल मैदान पर चौका-छक्का जड़ रहे थे तब-तब कैमरा सारा की ओर गया और वो वहां पर ताली बजाते नजर आईं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ सारा का रिएक्शन

सारा का रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोगों ने फिर से दोनों के रिलेशनशिप को लेकर बातें शुरू कर दीं। सोशल मीडिया यूजर्स जमकर दोनों की बातें कर रहे हैं और दोनों को अच्छी जोड़ी करार दे रहे हैं। फिलहाल दोनों के बीच में असल में क्या है? ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा लेकिन इसमें कोई शक नहीं की एक बार फिर से सारा तेंदुलकर और शुभमन गिल दोनों अपने रहस्मय रिश्ते को लेकर चर्चा में आ गए हैं।

शुभमन गिल रिटारयर्ड हर्ट हो गए हैं

आज सुबह बैटिंग करते वक्त शुभमन गिल रिटारयर्ड हर्ट भी हो गए थे, उनको क्रैम्प आ गया था तब वो 79 रन बनाकर लौटे थे। गिल ने तब 65 गेंदों में आठ चौके और तीन छक्के जड़े थे। गिल के चोटिल होने पर सारा भी परेशान नजर आईं थीं। फिलहाल भारत और न्यूजीलैंड के बीच मैच जारी है। समाचार लिखे जाने तक न्यूजीलैंड ने दो विकेट के नुकसान पर 152 रन बना लिए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+