न्यूजीलैंड नहीं भूलेगा ओपनरों द्वारा की गई 'सबसे बड़ी कुटाई', गिल बन गए ODI इतिहास के खास बल्लेबाज

रोहित शर्मा और शुभमन गिल द्वारा दी गई मार न्यूजीलैंड आसानी से नहीं भूलेगा क्योंकि ये वनडे क्रिकेट में ओपनरों द्वारा की गई उनकी 'सबसे बड़ी कुटाई' है।

Shubman Gill, Rohit Sharma

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में वनडे सीरीज का तीसरा मैच चल रहा है जहां पर रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने जबरदस्त बैटिंग का नजारा पेश किया। इन दोनों ही खिलाड़ियों ने अपने शतक पूरे किए और इस मुकाबले में भारत के लिए कई रिकॉर्ड भी बनाए। शुभमन की जितनी तारीफ की जाए उतना कम है क्योंकि यह बल्लेबाज वनडे क्रिकेट में एक नए चमकते सितारे के तौर पर जिस तरह से उभर रहा है उसको देखते हुए लगता है कि भारत के पास विराट कोहली के बाद एक दूसरी क्लासिक रन मशीन आ रही है।

रोहित शर्मा के शतकों का सूखा भी खत्म

रोहित शर्मा के शतकों का सूखा भी खत्म

शुभमन ने अपने छोटे से करियर में ही अपने दिलकश शॉट्स से फैंस का मन मोह लिया है और इस बार उन्होंने 78 गेंदों पर 112 रनों की पारी खेली जो उनके संक्षिप्त वनडे करियर का चौथा शतक है। उनके साथ कप्तान रोहित शर्मा भी आक्रामक मूड में थे और उन्होंने 83 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया लेकिन वे अपनी पारी को आगे नहीं बढ़ा सके और ब्रेसवेल पर छक्का मारने के प्रयास में बोल्ड हो गए। इस तरह से विराट कोहली के बाद रोहित शर्मा के शतकों का सूखा भी खत्म हुआ।

26.1 ओवर में 212 रनों की साझेदारी

26.1 ओवर में 212 रनों की साझेदारी

रोहित-गिल के बीच 26.1 ओवर में 212 रनों की साझेदारी हुई। यह पार्टनरशिप वनडे क्रिकेट के इतिहास में न्यूजीलैंड के खिलाफ की गई सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी है। जैसे ही रोहित और गिल 204 रनों पर अपनी पार्टनरशिप को लेकर गए तो उन्होंने वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर द्वारा हैमिल्टन में 2009 में बनाया गया 201 रनों की पार्टनरशिप का रिकॉर्ड तोड़ दिया। नंबर 3 पर श्रीलंका के सनत जयसूर्या और उपल थरंगा का नाम आता है जिन्होंने नेपियर में 2006 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 201 रनों की साझेदारी की थी।

 वनडे क्रिकेट का सबसे तेज चौथा बल्लेबाज

वनडे क्रिकेट का सबसे तेज चौथा बल्लेबाज

हालांकि रोहित के आउट होने के बाद शुभमन भी अधिक देर तक टिक नहीं सके और उनको टिकनर ने कॉनवे के हाथों आउट कराया। यह दोनों ही बल्लेबाज इतने कम ओवर में आउट हुए कि इनके पास डबल सेंचुरी का सुनहरा मौका था। गिल ने अपने चार वनडे इंटरनेशनल शतक पूरे करने के लिए केवल 21 पारियां ली हैं जो उनको इस मामले में वनडे क्रिकेट का सबसे तेज चौथा बल्लेबाज बना देती है। पाकिस्तान के इमाम उल हक इस लिस्ट में 9 पारियों में ही यह काम करने के कारण टॉप पर हैं।

साउथ अफ्रीका के क्विंटन डी कॉक ने 16 पारियों में चार शतक बना लिए थे। शुभमन भारत के लिए सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं क्योंकि उन्होंने शिखर धवन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है क्योंकि धवन ने 24 पारियों में चार एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय शतक लगाए थे।

बाबर के रिकॉर्ड की बराबरी

बाबर के रिकॉर्ड की बराबरी

शुभमन ने इस सीरीज में 360 रन बनाकर बाबर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। बाबर आजम वनडे क्रिकेट के इतिहास में द्विपक्षीय सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप पर थे जिनके साथ गिल भी आ गए हैं। आजम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 2016 में 360 रन बनाए थे। जिंबाब्वे के खिलाफ 2018 में इमरुल कायस 349 रन बना चुके हैं। भारत के खिलाफ क्विंटन डी कॉक ने 2013 में 342 रन बनाए थे और न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल ने इंग्लैंड के खिलाफ 2013 में 333 रन बनाए थे।

50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 385 रन

50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 385 रन

इस तरीके से शुभमन गिल बहुत ही जबरदस्त रुख अख्तियार कर चुके हैं जिन्होंने पहले वनडे मैच में डबल सेंचुरी लगाई थी दूसरे मैच में नॉटआउट 40 रन बनाए थे और तीसरे मैच में भी वे शतक लगाकर ही पैवेलियन लौटे। हालांकि भारतीय टीम को इस तरह की जिस तरह की शुरुआत मिली थी उनकी बल्लेबाजी मिडिल ऑर्डर में उस तरह से क्लिक नहीं कर पाई क्योंकि विराट कोहली ने 27 गेंदों पर 36, ईशान किशन ने 24 गेंदों पर 17 रन, और सूर्यकुमार यादव ने 9 गेंदों पर 14 रन बनाए।

हालांकि हार्दिक ने काफी हद तक चीजों की भरपाई की और 38 गेंदों पर 54 रनों की पारी खेलकर भारत को 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 385 रन पहुंचा दिया।

Recommended Video

    Ind vs NZ: Shubman Gill ने फिर रचा इतिहास, इस बार Babar Azam के बराबर पहुंचे | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+