IND vs NZ 4th T20I: विशाखापट्टनम में फिर होगी चौके-छक्कों की बरसात, LIVE मैच देखने का मिल गया धांसू जुगाड़!
IND Vs NZ Live Streaming 4th T20I: भारतीय क्रिकेट टीम बुधवार यानी 28 जनवरी 2026 को विशाखापट्टनम में जीत के इरादे से मैदान में उतरेगी। डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी ACA-VDCA स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज का चौथा मुकाबला दोनों टीमों के लिए अहम है। मेजबान भारत ने शुरुआती तीन मैचों में दबदबा बनाते हुए सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है।
व्हाइटवॉश पर होगी भारत की नजर (IND Vs NZ Live Streaming 4th T20I)
अब कप्तान सूर्यकुमार यादव की नजरें इस लय को बरकरार रखते हुए व्हाइटवॉश की दिशा में कदम बढ़ाने पर होंगी। सीरीज पहले ही जेब में होने के कारण भारतीय टीम प्रबंधन के पास अब प्रयोग करने का शानदार अवसर है। ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारियों को देखते हुए, इस मैच में उन खिलाड़ियों को मौका दिया जा सकता है जो अब तक बेंच पर बैठे रहे हैं।

टीम में हो सकते हैं बड़े बदलाव
कप्तान सूर्या और कोच की रणनीति युवा प्रतिभाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अधिक 'गेम टाइम' देने की होगी। ताकि मुख्य टूर्नामेंट से पहले एक मजबूत कोर टीम तैयार की जा सके। दूसरी ओर न्यूजीलैंड की टीम इस दौरे पर संघर्ष करती नजर आई है। सीरीज गंवाने के बाद अब उनके लिए यह साख बचाने की लड़ाई है। टीम में जिमी नीशम और लॉकी फर्ग्यूसन जैसे अनुभवी खिलाड़ियों की मौजूदगी के बावजूद कीवी टीम भारत के स्पिन और आक्रामक बल्लेबाजी का तोड़ नहीं निकाल पाई है।
ऐसे देख सकते हैं लाइव मैच
यह मुकाबला 28 जनवरी (बुधवार) को शाम 7:00 बजे शुरू होगा। टॉस शाम 6:30 बजे होगा। भारत में इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports) पर किया जाएगा। डिजिटल के जरिए इस मुकाबले को जियोहॉटस्टार (JioHotstar) ऐप और वेबसाइट पर लाइव देख सकते हैं। विशाखापट्टनम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग मानी जाती है, लेकिन शाम के समय ओस की भूमिका भी महत्वपूर्ण हो सकती है।
दोनों टीमों के संभावित स्क्वॉड
भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, श्रेयस अय्यर, वरुण चक्रवर्ती और अर्शदीप सिंह।
न्यूजीलैंड: मिशेल सेंटनर (कप्तान), डेवोन कॉनवे, टिम सीफर्ट, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, काइल जेमीसन, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, जैकब डफी, जेम्स नीशम, माइकल ब्रेसवेल, लॉकी फर्ग्यूसन, जाकरी फाउल्क्स और बेवन जैकब्स।












Click it and Unblock the Notifications