IND vs NZ Live Scorecard: भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा वनडे बारिश के कारण रद्द, सीरीज में 0-1 से पीछे है भारत
भारत और न्यूजीलैंड के बीच हेमिल्टन के सेडान पार्क में वनडे सीरीज का दूसरा मैच बारिश के कारण रद्द कर दिया गया है।लगातार हो रही बारिश के कारण अंपायर्स ने मैच को रद्द करने का फैसला किया। भारत अब भी सीरीज में 0-1 से पीछे है।
IND vs NZ (भारत बनाम न्यूजीलैंड) Live Scorecard News Updates in Hindi: भारत और न्यूजीलैंड के बीच हेमिल्टन के सेडान पार्क में वनडे सीरीज का दूसरा मैच बारिश के कारण रद्द कर दिया गया है।लगातार हो रही बारिश के कारण अंपायर्स ने मैच को रद्द करने का फैसला किया। भारत अब भी सीरीज में 0-1 से पीछे है। मैच का इंतजार कर रहे फैंस की उम्मीदों को इससे झटका लगा है। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। भारत ने एक विकेट खोकर 89 रन बनाए थे, लेकिन बारिश के कारण आगे का खेल नहीं हो सका।

LIVE Feed
दोनों टीमों में इन खिलाड़ियों को मिला मौका
न्यूजीलैंड- फिन एलेन, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, टॉम लैथम, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर, माइकल ब्रेसवेल, मैट हेनरी, टिम साउथी, लॉकी फर्ग्यूसन।
भारत- शिखर धवन, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, दीपक हुड्डा, वॉशिंगटन सुंदर, दीपक चाहर, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
Recommended Video
IND vs NZ: Sanju Samson को Playing 11 से किया बाहर, BCCI से नाराज हुए Fans |वनइंडिया हिंदी *Cricket












Click it and Unblock the Notifications