ईशान किशन उस खिलाड़ी का नाम है जिनको काफी मौके मिले लेकिन रन नहीं बने, दिनेश कार्तिक का बयान
टी20 क्रिकेट में ईशान किशन का बल्ला लगातार खामोश रहा है, इसे लेकर दिनेश कार्तिक ने कुछ बड़ी बातों का जिक्र किया है।

IND vs NZ: बांग्लादेश में एकदिवसीय क्रिकेट में खेलते हुए दोहरा शतक जड़ने वाले ईशान किशन टी-20 प्रारूप में खास नहीं कर पा रहे हैं। उस शतकीय पारी के बाद किशन के बल्ले से रन भी देखने को नहीं मिले हैं। पिछले 11 T20 मैचों में ईशान किशन अपना बेहतर प्रदर्शन करने में नाकाम रहे हैं। दिनेश कार्तिक ने ईशान किशन को लेकर कुछ अहम बातों का जिक्र किया है। कार्तिक का कहना है कि किशन को भारतीय टीम में निरंतर बने रहने के लिए रन बनाने होंगे।

ईशान किशन को मिले काकी मौके
कार्तिक ने कहा है कि जिस खिलाड़ी को काफी मौके मिले हैं लेकिन वह एक भी अर्धशतक तक नहीं लगा पाया, उस खिलाड़ी का नाम ईशान किशन है। पिछले 11 मैचों में उन्होंने एक भी फिफ्टी नहीं लगाई है। उन्होंने हर गेम में ओपनिंग की है और टी-20 में ओपन करना बड़ी बात होती है। अगले दो मैच उनके लिए काफी अहम होने वाले हैं और उनको कुछ बड़े रन बनाकर प्लेइंग इलेवन में खुद की जगह बचाकर रखनी होगी।

वनडे में अच्छा खेले हैं किशन
कार्तिक ने कहा है कि ईशान किशन ऐसे खिलाड़ी हैं जिनको वनडे में कम मौके मिले लेकिन उन्होंने उनका भरपूर उपयोग किया। एकदिवसीय क्रिकेट में ईशान किशन ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। उल्लेखनीय है कि बांग्लादेश दौरे पर उनको मौका मिलते ही उन्होंने इसे भुनाया था। किशन ने वहां सबसे तेज दोहरा शतक जमा दिया था।

भारतीय टीम के लिए करो या मरो वाला मैच
न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया को अभी दो टी20 मैच और खेलने हैं। टीम इंडिया को रांची में खेले गए पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था। इस हार के साथ भारतीय टीम अब तीन मैचों की सीरीज में पीछे चल रही है। लखनऊ में रविवार को होने वाले मैच में भारतीय टीम को जीत दर्ज करनी होगी। भारतीय टीम के लिए अंतिम टी20 मैच करो या मरो वाला है। ईशान किशन के ऊपर एक बार फिर से नज़रें रहेंगी।












Click it and Unblock the Notifications