IND vs NZ: 3 भारतीय खिलाड़ियों की ODI टीम से छुट्टी? दिग्गजों ने किया रिप्लेसमेंट
IND vs NZ: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 2025 का अंत और 2026 की शुरुआत बड़े फैसलों वाली होने वाली है। न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड को लेकर बड़ी खबरें आ रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, चयनकर्ता कुछ कड़े फैसले लेने के मूड में हैं, कुछ बड़े नामों को वनडे टीम से ड्रॉप किया जा सकता है।
चयनकर्ताओं की इस संभावित सख्ती के पीछे सबसे बड़ा कारण खिलाड़ियों की हालिया वनडे फॉर्म और टीम का बढ़ता कॉम्पिटिशन है। ऋषभ पंत टेस्ट में शानदार रहे हैं, लेकिन वनडे क्रिकेट में उनकी निरंतरता पर सवाल उठ रहे हैं। दूसरी ओर, ईशान किशन घरेलू क्रिकेट में लगातार दरवाजा खटखटा रहे हैं।

IND vs NZ: किन प्लेयर्स को किया जाएगा बाहर?
तिलक वर्मा को टी20 का विशेषज्ञ माना जा रहा है, लेकिन वनडे में मिडिल ऑर्डर के विकल्प (श्रेयस अय्यर और केएल राहुल की मौजूदगी) उनके लिए रास्ते बंद कर रही है। वहीं ध्रुव जुरेल, जो टेस्ट में छाप छोड़ चुके हैं, उन्हें वनडे फॉर्मेट में अभी लंबा इंतजार करना पड़ सकता है क्योंकि टीम दो से ज्यादा विकेटकीपर ढोने के पक्ष में नहीं है। इस तरह टीम इंडिया से ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल और तिलक वर्मा की छुट्टी होना तय माना जा रहा है।
IND vs NZ: रिप्लेसमेंट के लिए कौन तैयार?
शुभमन गिल चोट के बाद वापस लौट आए हैं, जो टीम के लिए एक अच्छा संकेत है। हार्दिक पांड्या भी फिट हैं और मैदान पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। उनको भी टीम में शामिल किया जाना है। केएल राहुल और ईशान किशन की वजह से ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल दोनों कीपरों की छुट्टी होती नज़र आ रही है।
भविष्य की योजना पर भी चर्चा
रोहित शर्मा और विराट कोहली को हाल ही में विजय हजारे ट्रॉफी के दौरान खेलते हुए देखा गया था। दोनों ने धमाल मचाया था लेकिन बीसीसीआई भविष्य की योजनाओं को लेकर भी चल रही है। ऐसे में कीवी टीम के खिलाफ घोषित होने वाली वनडे टीम के ऊपर सभी की नजरें होंगी।












Click it and Unblock the Notifications