IND vs NZ: राजकोट ODI में भारत की हार के 5 गुनहगार, ऐसे कर रहे थे न्यूजीलैंड की मदद

IND vs NZ: राजकोट में खेले गए दूसरे वनडे में भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच मुकाबला रोमांचक रहा, लेकिन नतीजा टीम इंडिया के पक्ष में नहीं गया। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए भारत ने 7 विकेट पर 284 रन बनाए, जिसमें केएल राहुल की नाबाद 112 रनों की शानदार पारी सबसे बड़ा सहारा बनी।

हालांकि गेंदबाज़ों और कुछ सीनियर खिलाड़ियों के खराब प्रदर्शन ने इस मेहनत पर पानी फेर दिया और न्यूज़ीलैंड ने 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। डैरिल मिचेल के नाबाद शतक ने भारत की हार पर मुहर लगा दी।

ind vs nz

रोहित शर्मा का जल्दी आउट होना

पूर्व कप्तान रोहित शर्मा से एक बड़ी शुरुआत की उम्मीद थी, लेकिन वह 38 गेंदों में सिर्फ 24 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। पावरप्ले में उनका नहीं टिक पाना भारत की रनगति पर असर डाल गया। वह अपनी अच्छी शुरुआत को बरकरार नहीं रख पाए।

विराट कोहली की छोटी पारी

विराट कोहली ने जरूर क्रीज पर समय बिताया, लेकिन बड़ी पारी नहीं खेल सके। उन्होंने 29 गेंदों में 23 रन बनाए और सेट होने के बाद आउट हो गए, जिससे भारत मजबूत स्थिति में नहीं पहुंच सका। वह अच्छी फॉर्म में भी थे, इस वजह से उनका आउट हो जाना निराशाजनक बात थी।

श्रेयस अय्यर का फ्लॉप शो

मिडिल ऑर्डर में श्रेयस अय्यर पूरी तरह नाकाम रहे। महज 8 रन बनाकर आउट होने से भारतीय पारी एक समय बिखरती नजर आई और दबाव बढ़ गया। वह टिकते तो मिडिल ऑर्डर में संतुलन आता और स्कोर और ज्यादा हो जाता।

कुलदीप यादव का महंगा स्पेल

गेंदबाज़ी में सबसे निराशाजनक प्रदर्शन कुलदीप यादव का रहा। उन्होंने 10 ओवर में 82 रन खर्च किए और सिर्फ 1 विकेट ले सके, जिससे न्यूज़ीलैंड के बल्लेबाज़ों को खुलकर खेलने का मौका मिला। कीवी बल्लेबाजों ने उनको सबसे ज्यादा टारगेट किया।

मोहम्मद सिराज का असरहीन रहना

नई और पुरानी दोनों गेंद से मोहम्मद सिराज विकेट निकालने में असफल रहे। 9 ओवर में 41 रन देने के बावजूद उन्हें कोई सफलता नहीं मिली, जो भारत की हार की बड़ी वजह बना। मोहम्मद सिराज मुख्य गेंदबाज के रूप में खेल रहे थे और उनके फ्लॉप खेल से कीवी बल्लेबाजों को फायदा मिला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+