IND vs NZ Final: फाइनल से पहले मुश्किल में भारतीय टीम, विराट कोहली हुए चोटिल? क्या खेल पाएंगे मैच!
IND vs NZ Final Virat Kohli: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मैच शुरू होने में अब 24 घंटों से भी कम का समय रह गया है। भारत की नजर तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा जमाने की होगी। जबकि न्यूजीलैंड की टीम अपना दूसरा कप जीतने की कोशिश करेगी। पिछली बार न्यूजीलैंड को साल 2019 विश्व कप फाइनल में खेल बराबर होने के बावजूद हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में टीम के पास इस बार आईसीसी ट्रॉफी जीतने का बेहतरीन मौका है।
विराट कोहली को लेकर आई बड़ी खबर (IND vs NZ Final Virat Kohli)
भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को शुक्रवार को ट्रेनिंग सेशन के दौरान चोट लग गई। यह चोट 9 मार्च को न्यूजीलैंड के खिलाफ आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल से ठीक पहले लगी। पाकिस्तान के जियो न्यूज के अनुसार, कोहली के टखने में चोट लग गई, जब उनके घुटने के पास गेंद लगी, जिसके कारण उन्हें अभ्यास रोकना पड़ा। भारतीय मेडिकल टीम ने तुरंत स्प्रे लगाकर और पट्टी बांधकर उनका इलाज किया।

क्या फाइनल खेल पाएंगे कोहली
इस घटना के बाद टीम मैनजमेंट ने बताया कि कोहली की चोट गंभीर नहीं है और वह फाइनल में खेलने के लिए फिट होंगे। घटना के बाद विराट कोहली मैदान पर रहे और दूसरों को ट्रेनिंग करते हुए देखा। कोहली इस टूर्नामेंट में भारत के लिए एक अहम खिलाड़ी रहे हैं और रविवार को दुबई में होने वाले फाइनल मैच में वह एक बार फिर टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
फॉर्म में हैं विराट कोहली
मौजूदा चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दौरान यह शीर्ष बल्लेबाज विराट कोहली शानदार फॉर्म में है। चार पारियों में उन्होंने 72.33 की औसत और 83.14 के स्ट्राइक रेट के साथ 217 रन बनाए हैं। वह लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ शतक और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच जीतने वाली 84 रन की पारी खेली है। वह भारत के शीर्ष स्कोरर हैं और टूर्नामेंट में चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।












Click it and Unblock the Notifications