IND vs NZ Final: कुलदीप यादव की जादुई गेंद, सांप की तरह लहराती गेंद स्टंप में घुसी, देखते रह गए रचिन रविंद्र
IND vs NZ Final: भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला रोमांचक होने की उम्मीद है। न्यूजीलैंड ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के खिलाफ दमदार शुरुआत की। दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रचिन रविंद्र को दो बड़े जीवनदान भी मिले। लेकिन अंत में कुलदीप यादव ने उनकी पारी को समाप्त करने का काम किया।
रचिन रविंद्र को कुलदीप ने किया आउट (IND vs NZ Final)
रचिन रविंद्र अच्छी लय में दिखाई दे रहे थे। दो जीवनदान मिलने के बावजूद वह इसका फायदा नहीं उठा पाए और कुलदीप यादव की पहली गेंद पर बोल्ड हो गए। कुलदीप यादव की सांप की तरह लहराती गेंद स्टंप में जा घुसी, जिसे देखकर रचिन रविंद्र भी हैरान नजर आये। कुलदीप यादव ने इस विकेट को झटकने के बाद अनोखे अंदाज में जश्न मनाया। दूसरी तरफ कप्तान रोहित शर्मा भी जोश में नजर आये।

केन विलियमसन को भी भेजा पवेलियन
रचिन की 37 रन की पारी में चार चौके और एक छक्का शामिल था। रचिन रविंद्र के बाद केन विलियमसन भी कुलदीप यादव की फिरकी में फंस गए। कुलदीप यादव की गेंद को डिफेंस करने की कोशिश में केन विलियमसन उन्हें ही अपना कैच दे बैठे। लगातार दो विकेट हासिल करने के बाद भारत ने मैच में वापसी कर ली है। रोहित शर्मा ने सही समय पर कुलदीप यादव को गेंद सौंपी और उन्हें टीम के लिए दमदार परफॉर्मेंस करने में सफलता हासिल की।
न्यूजीलैंड: विल यंग, रचिन रवींद्र, केन विलियम्सन, डेरिल मिचेल, टॉम लाथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सैंटनर (कप्तान), काइल जैमीसन, विलियम ओरुर्के, नाथन स्मिथ।
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती।












Click it and Unblock the Notifications