IND vs NZ: रोहित शर्मा ने मचाई बल्ले से तबाही, 3 साल बाद वनडे में जड़ा धुआंधार शतक

रोहित शर्मा के बल्ले से लम्बे समय से शतक नहीं आ रहा था लेकिन उन्होंने इस बार तूफानी अंदाज में खेल शतक जमा दिया।

Rohit Sharma

IND vs NZ 3rd ODI: भारतीय टीम ने इंदौर में न्यूजीलैंड के खिलाफ अंतिम वनडे मैच में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की है। अहम बात यह है कि रोहित शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक का सूखा समाप्त कर दिया। रोहित शर्मा ने होल्कर स्टेडियम में 83 गेंदों का सामना करते हुए अपना शतक पूरा कर लिया। बल्लेबाजी के लिए उम्दा परिस्थितियों में रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को जमकर धोया। उन्होंने लगातार रन बनाने का प्रयास करते हुए गेंदबाजों को सेटल नहीं होने दिया।

रोहित ने किया शतक का सूखा समाप्त

अंतिम बार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रोहित के बल्ले से शतक इंग्लैंड के खिलाफ सितम्बर 2021 में ओवल टेस्ट मैच के दौरान आया था। वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रोहित शर्मा के बल्ले से अंतिम बार शतक 19 जनवरी 2020 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेंगलुरु में आया था। तीन साल के बाद रोहित ने वनडे में शतक जड़ा है। अपने शतक के दौरान उन्होंने 9 चौके और 6 छक्के जड़े। रोहित शर्मा शतक जड़ने के तुरंत बाद 85 गेदों में 101 रनों के निजी स्कोर पर आउट हो गए।

इस बारे में उनको नहीं थी चिंता

पिछले मैच के बाद रोहित शर्मा ने कहा था कि ऐसा नहीं है कि मैं रन नहीं बना रहा हूँ। शतक नहीं आ रहा, इसकी मुझे चिंता नहीं है। अब उन्होंने अपने बयान को सही साबित करते हुए एक तूफानी सैकड़ा जमाते हुए हर किसी का मुंह बंद कर दिया है। रोहित शर्मा ने अपनी क्षमता का धाकड़ प्रदर्शन करते हुए कीवी गेंदबाजों को मैदान के चारों तरह दौड़ लगवाई।

गिल ने भी जमाया सैकड़ा

रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने मिलकर पहले विकेट के लिए तूफानी भागीदारी की। दोनों ने ही न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को कोई मौका नहीं देते हुए पहले विकेट के लिए 212 रनों की बड़ी भागीदारी कर दी। रोहित शर्मा के बाद गिल भी 78 गेंदों में 112 रनों के निजी स्कोर पर आउट होकर चले गए। उन्होंने 13 चौके और 5 छक्के जड़े।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+