IND vs NZ: प्लेयर ऑफ़ द सीरीज शुभमन गिल ने बैटिंग अप्रोच को लेकर किया बड़ा खुलासा

भारतीय टीम के ओपनर शुभमन गिल ने सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाए और उनको प्लेयर ऑफ़ द सीरीज चुना गया।

Shubman Gill

IND vs NZ 3rd ODI: भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज का अंतिम मैच अपने नाम करते हुए सीरीज 3-0 से जीत ली। टीम इंडिया ने इंदौर में खेला गया आखिरी मैच 90 रनों से जीत लिया। रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने मुकाबले में शतकीय पारियां खेली। गिल को इस सीरीज में बेहतरीन बैटिंग करने के लिए प्लेयर ऑफ़ द सीरीज चुना गया। अपने प्रदर्शन को लेकर उन्होंने ख़ुशी जताई। भारतीय टीम के लिए उन्होंने इस सीरीज में दो शतक जड़े।

अप्रोच में नहीं किया कोई बदलाव

अप्रोच में नहीं किया कोई बदलाव

जब आपको सीरीज में मौका मिलता है और शानदार प्रदर्शन होने से अच्छा लगता है। मैं नहीं समझता कि दोहरा शतक जड़ने के बाद मैंने अपनी अप्रोच में बदलाव किया है। आपको अच्छी शुरुआत मिलने के बाद पारी को कन्वर्ट करना होता है। मैंने उस परिस्थिति में रहते हुए अपनी अच्छी शुरुआत को आगे तक लेकर जाने का प्रयास किया। इंदौर की इस पिच पर हमारे गेंदबाजों ने वास्तव में अच्छी गेंदबाजी का प्रदर्शन किया।

गिल ने बनाए सबसे ज्यादा रन

गिल ने बनाए सबसे ज्यादा रन

इस वनडे सीरीज में शुभमन गिल के बल्ले से सबसे ज्यादा रन आए। उन्होंने तीन मैचों में बतौर ओपनर खेलते हुए 360 रन बनाए। गिल का औसत 180 का रहा और दो शतकीय पारियां आई। इनमें एक दोहरा शतक था। इस तरह उन्होंने कीवी टीम के खिलाफ बैटिंग करने का जमकर आनन्द उठाया। दूसरे स्थान पर कीवी बल्लेबाज ब्रेसवेल रहे, उन्होंने तीन मैचों में एक शतक के साथ 188 रन बनाए। रोहित शर्मा ने 186 रन बनाए।

कुलदीप यादव ने झटके सबसे ज्यादा विकेट

कुलदीप यादव ने झटके सबसे ज्यादा विकेट

कुलदीप यादव ने इस सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट हासिल किये। कुलदीप ने 3 मैचों में कुल 6 विकेट अपने नाम किये। उनके अलावा शार्दुल ठाकुर ने भी 6 विकेट अपने नाम किये। मोहम्मद सिराज को 5 विकेट मिले। शमी और हार्दिक पांड्या को भी 4-4 विकेट इस सीरीज में मिले। टॉप पांच में कीवी टीम से एक भी गेंदबाज का नाम शामिल नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+