IND vs NZ: भारतीय टीम का बड़ा धमाका, तीसरे वनडे में न्यूजीलैंड को हराकर किया क्लीन स्वीप

भारतीय टीम ने एक बड़ा स्कोर खड़ा किया था, तभी दिखने लगा था कि कीवी टीम के लिए लक्ष्य हासिल करना आसान कार्य नहीं होगा।

Indian Team

IND vs NZ 3rd ODI: न्यूजीलैंड के खिलाफ अंतिम एकदिवसीय मैच में भी टीम इंडिया का धमाका जारी रहा। कीवी टीम को भारतीय टीम ने 90 रनों के अंतर से हराते हुए तीन मैचों की सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया। पहले बैटिंग करते हुए भारतीय टीम की तरफ से 9 विकेट पर 385 रनों का बड़ा स्कोर देखने को मिला। जवाबी पारी में कीवी टीम दबाव सहन नहीं कर पाई और 295 रन बनाकर आउट हो गई।

भारत के दोनों ओपनरों के शतक

भारत के दोनों ओपनरों के शतक

टॉस हारकर पहले खेलते हुए भारतीय टीम ने तूफानी बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिए 212 रनों की बड़ी साझेदारी की। रोहित और गिल अलग ही अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे थे। 26 ओवरों तक कीवी टीम को कोई विकेट नहीं मिला था। इसके बाद रोहित शर्मा शतक जड़ 85 गेंदों पर 101 रन बनाते हुए आउट हो गए। गिल भी उनके पीछे-पीछे अपना शतक पूरा कर 112 रन बनाकर आउट हो गए। रोहित शर्मा ने 3 साल बाद वनडे में शतक जड़ा। यह उनका तीसरा वनडे शतक था और उन्होंने इस मामले में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग की बराबरी कर ली। गिल के बल्ले से चौथा वनडे शतक आया।

हार्दिक पांड्या ने अंत में संभाला

हार्दिक पांड्या ने अंत में संभाला

विराट कोहली 36 रन बनाकर आउट हुए और ईशान किशन भी 17 रनों पर आउट हो गए। सूर्यकुमार यादव का बल्ला भी नहीं चला और वह भी 14 रन बनाकर आउट हो गए। इस तरह भारतीय टीम थोड़ी मुश्किल में नजर आ रही थी लेकिन हार्दिक पांड्या ने मामला संभाल लिया। पांड्या ने 38 गेंदों में 54 रनों की पारी खेली और उनका साथ देते हुए शार्दुल ठाकुर ने 17 गेंदों में 25 रन बनाए। दोनों ने भारतीय टीम को 9 विकेट पर 385 रनों के स्कोर तक पहुंचा दिया। न्यूजीलैंड के लिए जैकब डफी, ब्लेयर टिकनर ने 3 विकेट झटके।

कॉनवे ने जमाया तूफानी शतक

कॉनवे ने जमाया तूफानी शतक

जवाब में खेलते हुए कीवी टीम की शुरूआत खराब रही फिन एलेन बिना खाता खोले हार्दिक पांड्या की गेंद पर पहले ही ओवर में आउट हो गए। उनके बाद हेनरी निकोल्स और डेवोन कॉनवे ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए शतकीय भागीदारी की, इस बीच निकोल्स 42 रन बनाकर आउट हो गए। यहां से कॉनवे और डैरिल मिचेल ने तीसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय भागीदारी की। मिचेल 24 रन बनाकर आउट हुए। कॉनवे अलग ही अंदाज में खेल रहे थे और तूफानी बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 71 गेंदों में शतक जड़ दिया। शतक के बाद भी वह उसे अंदाज से खेलते रहे और खतरनाक नजर आ रहे थे लेकिन उनको 138 रनों के निजी स्कोर पर उमरान मलिक ने पवेलियन भेज दिया। अन्य बल्लेबाज फ्लॉप रहे और टीम 42वें ओवर में 295 पर सिमट गई। भारत के लिए कुलदीप यादव और शार्दुल ठाकुर ने 3-3 विकेट झटके। चहल को दो विकेट मिले।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+