IND vs NZ: 3 कीवी खिलाड़ियों को करना होगा जल्दी आउट, आज बना सकते हैं भारतीय गेंदबाजों का भूत
IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज दूसरा टी20 मुकाबला आज रायपुर में खेला जाएगा। टीम इंडिया पहले मैच में जीत दर्ज करते हुए सीरीज में बढ़त हासिल करने में सफल रही है। न्यूजीलैंड के सामने अब बराबरी पर आने की पूरी चुनौती है। इस वजह से रोमांचक मैच की उम्मीद है और कुछ कीवी प्लेयर्स धमाका करने की फिराक में होंगे।
न्यूजीलैंड के पास विस्फोटक बल्लेबाजों की कमी नहीं है, अगर इनमें से दो खिलाड़ी अपना बल्ला चला देते हैं, तो भारतीय गेंदबाजों के लिए परेशानी खड़ी हो सकती है। रायपुर टी20 मैच में न्यूजीलैंड के तीन खिलाड़ियों से टीम इंडिया को बचना होगा और जल्दी आउट कर पवेलियन भेजना होगा।

बल्लेबाज नंबर- 1
कीवी ओपनर डेवोन कॉनवे अपनी तूफानी बैटिंग करने के लिए जाने जाते हैं। अगर क्रीज पर वह टिक गए तो बड़ा स्कोर करने में सक्षम हैं और ऐसा किया भी है। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कॉनवे के बल्ले से 1675 रन आए हैं। इस दौरान वह 63 मैचों खेले हैं। हालांकि कॉनवे का स्ट्राइक रेट 127 से थोड़ा ज्यादा रहा है। 12 फिफ्टी जड़ने वाला यह खिलाड़ी अपने पहले शतक की तलाश में है।
बल्लेबाज नंबर- 2
दूसरे नंबर पर ग्लेन फिलिप्स का नाम है। टी20 अंतरराष्ट्रीय में ग्लेन फिलिप्स का प्रदर्शन बल्ले से काफी प्रभावशाली रहा है। उन्होंने 84 मैचों की 75 पारियों में 2007 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका बल्लेबाजी औसत 31.85 और स्ट्राइक रेट 142।13 रहा है, जो उनकी आक्रामक शैली को दर्शाता है। फिलिप्स के नाम 2 शतक और 11 अर्धशतक दर्ज हैं, जबकि उनका सर्वोच्च स्कोर 108 रन है। मध्यक्रम में तेज रन गति से मैच का रुख बदलने की उनकी क्षमता उन्हें बेहद खतरनाक बल्लेबाज बनाती है।
बल्लेबाज नंबर- 3
एक और खतरनाक बल्लेबाज मार्क चैपमैन का नाम भी इस ख़ास सूची में शामिल है, जो टीम इंडिया के गेंदबाजी लाइन अप का धुआं निकाल सकते हैं। टी20 अंतरराष्ट्रीय में मार्क चैपमैन ने अब तक 101 मैचों की 87 पारियों में 1929 रन बनाए हैं। उनका बल्लेबाजी औसत 26.79 और स्ट्राइक रेट 135.65 रहा है, जो मध्यक्रम में उनकी आक्रामक भूमिका को दर्शाता है। इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 10 अर्धशतक लगाए हैं, जबकि उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 104 रन रहा है। जरूरत के समय तेज रन बनाने की उनकी क्षमता टीम के लिए काफी अहम साबित होती है।












Click it and Unblock the Notifications