IND vs NZ 2nd T20: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 में टक्कर आज, इतने बजे होगा मैच, फ्री देख सकेंगे LIVE

IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी रोमांचक टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में खेला जाएगा। सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में भारतीय टीम इस मैच को जीतकर सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। भारतीय टीम इस सीरीज में पहला मुकाबला जीतकर लीड हासिल करने में सफल रही है।

इस मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे होगी, जबकि टॉस का सिक्का शाम 6:30 बजे उछाला जाएगा। रायपुर की पिच बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए मददगार मानी जा रही है, जिससे फैंस को एक कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। न्यूजीलैंड इसमें पूरा प्रयास करने वाली है।

IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming

कैसे देखें फ्री लाइव (IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming)

टीवी पर लाइव मैच देखने वाले फैंस के लिए खुशखबरी है। इस मुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर किया जाएगा। आप स्पोर्ट्स 18 के अलग-अलग चैनलों पर अलग-अलग भाषाओं (हिंदी, अंग्रेजी आदि) में मैच की कमेंट्री का लुत्फ उठा सकते हैं। वहीं, डीडी फ्री डिश इस्तेमाल करने वाले दर्शक डीडी स्पोर्ट्स (DD Sports) पर इस मैच को देख पाएंगे।

इन प्लेयर्स पर नजर (IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming)

मैच के दौरान मैदान पर सितारों की चमक बिखरेगी। भारत की ओर से अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन जैसे युवा खिलाड़ियों पर नजरें होंगी, तो वहीं न्यूजीलैंड की तरफ से मिचेल सेंटनर और डेवोन कॉनवे कड़ी चुनौती पेश करेंगे। सीरीज में 1-0 की बढ़त बना चुकी टीम इंडिया आज अपनी जीत की लय को बरकरार रखने की पूरी कोशिश करेगी।

किसका पलड़ा है भारी

पिछले मैच को देखते हुए कह सकते हैं कि भारतीय टीम का पलड़ा भारी है, टीम इंडिया के लगभग सभी बल्लेबाज फॉर्म में हैं। ऐसे में कीवी टीम के लिए काम मुश्किल होगा। हालांकि न्यूजीलैंड भी टक्कर की टीम है लेकिन भारत की जीत के आसार हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+