IND vs NZ: राजकोट में होगी असली 'अग्निपरीक्षा', भारत के लिए अनलकी रहा है यह मैदान, क्या गिल तोड़ पाएंगे पनौती?

IND vs NZ 2nd ODI Records: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला बुधवार को राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेला जाना है। सीरीज में 1-0 की बढ़त बना चुकी टीम इंडिया के हौसले बुलंद हैं, लेकिन राजकोट के इस मैदान का इतिहास भारतीय टीम के लिए किसी 'अग्निपरीक्षा' से कम नहीं है। आंकड़े गवाह हैं कि यह मैदान मेजबान टीम के लिए अब तक बहुत ज्यादा लकी साबित नहीं हुआ है।

राजकोट में भारत का रिकॉर्ड बेहद खराब (IND vs NZ 2nd ODI Records)

राजकोट के इस स्टेडियम पर पहला वनडे साल 2013 में खेला गया था, जहां इंग्लैंड ने भारत को 9 रनों से हराकर चौंका दिया था। इसके बाद 2015 में दक्षिण अफ्रीका ने भी भारत को यहां 18 रनों से धूल चटाई। भारत को अपनी पहली जीत के लिए साल 2020 तक इंतजार करना पड़ा, जब टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 36 रनों से हराया। हालांकि, यह खुशी ज्यादा दिन नहीं टिकी और 2023 में ऑस्ट्रेलिया ने फिर से भारत को यहां 66 रनों से करारी शिकस्त दे दी।

IND vs NZ 1

4 वनडे में से तीन में मिली है हार

भारत ने इस मैदान पर अब तक 4 वनडे मैच खेले हैं, जिनमें से 3 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है और केवल 1 मैच में जीत मिली है। इस मैदान का एक दिलचस्प और चौंकाने वाला पहलू यह है कि यहां अब तक हुए सभी मुकाबलों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ही जीती है। भारत ने भी अपनी इकलौती जीत (2020) तब दर्ज की थी जब उसने पहले बैटिंग की थी। इसका मतलब साफ है कि यहां बाद में बल्लेबाजी करना यानी रनों का पीछा करना बेहद मुश्किल हो जाता है।

टीम इंडिया की मौजूदा फॉर्म दमदार

अगर कोई टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 300 से अधिक का स्कोर खड़ा कर देती है, तो उसे चेज करना नामुमकिन जैसा हो जाता है। ऐसे में कप्तान शुभमन गिल के लिए टॉस जीतना और पहले बल्लेबाजी का फैसला करना मैच की आधी स्क्रिप्ट लिखने जैसा होगा। भले ही रिकॉर्ड्स डराने वाले हों, लेकिन टीम इंडिया की मौजूदा फॉर्म राहत देने वाली है।

विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज शानदार लय में हैं। वहीं, कप्तान शुभमन गिल का बल्ला भी रनों की बारिश कर रहा है। मध्यक्रम में श्रेयस अय्यर और केएल राहुल की मौजूदगी टीम को वह गहराई देती है, जो किसी भी लक्ष्य को हासिल करने या बड़ा स्कोर बनाने की ताकत रखती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+