IND vs NZ 1st T20: Gemini AI ने चुनी टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन, इन 2 धाकड़ खिलाड़ियों को बाहर कर चौंकाया
IND vs NZ 1st T20 Playing 11: भारत और न्यूजीलैंड के बीच एकदिवसीय सीरीज खत्म होने के बाद टी20 फॉर्मेट में सीरीज होनी है। नागपुर में होने वाले पहले टी20 मैच को लेकर उत्साह चरम पर है। वर्ल्ड कप 2026 की तैयारियों के लिहाज से यह सीरीज बेहद अहम है।
इसको लेकर हमने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस 'Gemini' से पूछा कि पहले मैच में भारत की सबसे सटीक प्लेइंग इलेवन क्या हो सकती है, और जो नतीजे सामने आए हैं, वे चौंकाने वाले हैं। कॉम्बिनेशन को ध्यान में रखकर एक प्लेइंग इलेवन बनाई गई है।

ओपनिंग में बड़ा बदलाव (IND vs NZ)
Gemini की इस प्लेइंग इलेवन में सबसे बड़ी बात ओपनिंग जोड़ी को लेकर है। यहां अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन को पारी की शुरुआत करने के लिए चुना गया है। AI का मानना है कि संजू की हालिIND vs NZ 1st T20: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले मैच के लिए Gemini AI ने चुनी भारत की खतरनाक प्लेइंग इलेवन। जानें किन खिलाड़ियों को मिला मौका और कौन हुआ बाहर। पूरी टीम यहाँ देखें।या फॉर्म टीम को विस्फोटक शुरुआत दिलाने में मदद करेगी।
मिडिल ऑर्डर में सूर्या का साथ देंगे अय्यर (IND vs NZ)
नंबर 3 के लिए इशान किशन की वापसी हुई है, जबकि कप्तान सूर्यकुमार यादव नंबर 4 पर मोर्चा संभालेंगे। तिलक वर्मा की चोट के कारण श्रेयस अय्यर को मिडिल ऑर्डर में मजबूती देने के लिए शामिल किया गया है। अंत में हार्दिक पंड्या और रिंकू सिंह की जोड़ी मैच फिनिश करने की जिम्मेदारी निभाएगी।
गेंदबाजी आक्रमण में बुमराह के साथ कौन?
गेंदबाजी विभाग में जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह की जोड़ी तय है। वहीं स्पिन अटैक के लिए अक्षर पटेल का साथ देने के लिए AI ने वरुण चक्रवर्ती को उनकी मिस्ट्री बॉलिंग की वजह से प्लेइंग इलेवन में जगह दी है। हालांकि कुलदीप और रवि बिश्नोई भी हैं लेकिन इन दोनों को बेंच पर रखा गया है।
Gemini द्वारा चुनी गई भारत की प्लेइंग इलेवन
- ओपनर्स: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (WK)
- मिडिल ऑर्डर: इशान किशन, सूर्यकुमार यादव (C), श्रेयस अय्यर, रिंकू सिंह
- ऑलराउंडर्स: हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल (VC)
- गेंदबाज: वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह












Click it and Unblock the Notifications