IND vs NZ 1st T20: भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला टी-20 कल, इतने बजे होगा शुरू, फ्री देख सकेंगे LIVE
IND vs NZ 1st T20 free live streaming: भारतीय क्रिकेट के लिए साल 2026 बेहद खास होने वाला है। टीम की सबसे बड़ी अग्निपरीक्षा न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के साथ शुरू होने जा रही है। न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू मैदान पर शुरू हो रही पांच मैचों की टी-20 सीरीज अगले महीने होने वाले वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिहाज से भी बेहद जरूरी है।
21 जनवरी को होगा सीरीज का पहला मैच (IND vs NZ 1st T20 free live streaming)
सीरीज का पहला मुकाबला बुधवार यानी 21 जनवरी को नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन (VCA) स्टेडियम में खेला जाएगा। हाल ही में खत्म हुई वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड ने जिस तरह का प्रदर्शन किया और जीत हासिल की, उसने भारतीय खेमे में खलबली मचा दी है। न्यूजीलैंड की टीम इस समय जबरदस्त लय में है और उनके खिलाड़ी भारतीय परिस्थितियों का फायदा उठाना बखूबी जान गए हैं।

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में भारत का पलड़ा भारी
दूसरी ओर टीम इंडिया इस सीरीज के जरिए अपने नए संयोजनों को परखना चाहती है। युवा खिलाड़ियों के पास खुद को साबित करने का यह सुनहरा मौका है, ताकि वे वर्ल्ड कप के लिए अपनी जगह पक्की कर सकें। भले ही हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में भारत का पलड़ा भारी रहा हो, लेकिन न्यूजीलैंड को कभी भी हल्के में नहीं लिया जा सकता। कीवी टीम हमेशा भारत के खिलाफ कड़ी टक्कर देने के लिए जानी जाती है।
लाइव मैच देखने का है ये है तरीका
नागपुर की पिच स्पिनर्स के लिए मददगार साबित हो सकती है, ऐसे में टॉस की भूमिका काफी अहम रहेगी।मैच का समय और लाइव प्रसारणफैंस इस रोमांचक मुकाबले का लुत्फ शाम 7:00 बजे (IST) से उठा सकते हैं। अगर आप इसे टीवी पर देखना चाहते हैं, तो स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network) पर इसका सीधा प्रसारण होगा। वहीं, जो लोग अपने मोबाइल या लैपटॉप पर मैच देखना चाहते हैं, वे JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग का मजा ले सकते हैं। JioHotstar एप पर बिना सब्सक्रिप्शन के भी मैच का मजा उठाया जा सकता है।
भारत-न्यूजीलैंड टी-20 सीरीज का शेड्यूल
पहला टी-20 21 जनवरी नागपुर शाम 7 बजे
दूसरा टी-20 23 जनवरी नया रायपुर शाम 7 बजे
तीसरा टी-20 25 जनवरी गुवाहाटी शाम 7 बजे
चौथा टी-20 28 जनवरी विशाखापत्तनम शाम 7 बजे
पांचवां टी-20 31 जनवरी तिरुवनंतपुरम शाम 7 बजे












Click it and Unblock the Notifications