VIDEO: मिचेल सैंटनर की रहस्यमयी गेंद पर आउट हुए कोहली, हैरान होकर गए वापस और वीडियो वायरल
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले एकदिवसीय मुकाबले के दौरान विराट कोहली कुछ खास नहीं कर पाए थे। कोहली क्लीन बोल्ड हो गए।

India vs New Zealand, Ist ODI: श्रीलंका के खिलाफ पिछले मैच में शतकीय पारी खेलने वाले विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में बेहतर प्रदर्शन करने में नाकाम रहे। इस बार विराट कोहली मात्र 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। मिचेल सैंटनर की जिस गेंद पर विराट कोहली आउट हुए थे उसे देख कर मैं खुद काफी हैरान हो गए। विराट कोहली को भरोसा नहीं हुआ कि अचानक क्या हुआ है।
विराट कोहली गेंद नहीं समझ पाए
भारतीय पारी के 16वें ओवर की दूसरी गेंद पर यह घटना घटी। सैंटनर की गेंद को विराट कोहली ने अंदर आने का सोच कर खेला था लेकिन यह गेंद सीधी निकली और उनका ऑफ स्टंप लेकर उड़ गई। इस बीच विराट कोहली पवेलियन की तरफ चले गए और उन्होंने हल्का सा सिर हिलाया। कोहली को यह गेंद समझ नहीं आई थी और वह इस गेंद को आगे आकर खेलने के बजाय पीछे जाकर खेलने की गलती कर बैठे।
टीम इंडिया ने की शानदार शुरुआत
भारतीय टीम ने बेहतरीन शुरुआत की लेकिन बाद में न्यूजीलैंड की टीम ने शानदार वापसी की। रोहित शर्मा और शुभ मन गिल ने मिलकर पहले विकेट के लिए 60 रनों की भागीदारी की। इस बीच रोहित शर्मा 34 रन बनाकर आउट हो गए और उसके बाद टीम इंडिया के कुछ विकेट नियमित अंतराल पर गिरे। इनमें विराट कोहली 8 रन बनाकर आउट हुए और इशान किशन 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
Bowled! Santner beats Kohli to silence the stadium #INDvNZ pic.twitter.com/T9rB2o1p0P
— Ritwik Ghosh (@gritwik98) January 18, 2023
शुभमन गिल का लगातार दूसरा शतक
श्रीलंका के खिलाफ पिछले वनडे मैच में शतक जड़ने वाले गिल का बदला इस बार भी जमकर बोला। गिल ने एक छोर पर खड़े होकर धाकड़ बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की जमकर धुनाई कर दी। उन्होंने लगातार दूसरा वनडे शतक जमा दिया। एकदिवसीय कैरियर में गिल का यह कुल तीसरा शतक है। खेलने सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या के साथ भी कुछ अहम साझेदारियां की। सूर्या ने 31 और पांड्या ने 28 रन बनाए। हार्दिक पांड्या के आउट पर भी विवाद सामने आया। ऐसा लग रहा था कि गेंद स्टंप्स के ऊपर से जा रही थी और कीपर के ग्लव्स से बेल्स गिरी। यहां तीसरे अम्पायर ने उनको आउट करार दे दिया।












Click it and Unblock the Notifications