IND vs NZ: ईशान किशन से न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज में ओपन नहीं कराएंगे, कप्तान का बयान
भारतीय टीम के पास शुभमन गिल के रूप में एक ओपनर बल्लेबाज पहले से ही है। ऐसे में ईशान किशन को मिडिल ऑर्डर में खेलना होगा।

India vs New Zealand (भारत बनाम न्यूजीलैंड) ODI Series: बांग्लादेश दौरे पर वनडे मुकाबला खेलते हुए दोहरा शतक जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज ईशान किशन को श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलने का मौका नहीं मिला था। भारतीय टीम में घरेलू वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ ईशान किशन को प्लेइंग इलेवन में जगह मिलेगी। कप्तान रोहित शर्मा ने इस बात की पुष्टि की है लेकिन किशन को टॉप क्रम में नहीं खिलाया जाएगा। टॉप क्रम में खेल रहे शुभमन गिल अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और पिछले मैच म शतक भी जमाया था।

मध्यक्रम में खेलेंगे ईशान किशन
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा है कि ईशान किशन को मध्यक्रम में खिलाया जाएगा। न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के अनुसार रोहित ने कहा कि न्यूजीलैंड के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज में विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन मध्यक्रम में खेलेंगे। रोहित शर्मा के इस बयान से स्पष्ट हो जाता है कि बतौर ओपनर एक बार फिर से शुभमन गिल को खेलने का मौका मिलेगा। श्रीलंका के खिलाफ गिल ने शानदार शतकीय पारी खेली थी। न्यूजीलैंड के खिलाफ रोहित शर्मा और गिल ही ओपनिंग करते दिखेंगे।

श्रेयस अय्यर के जाने से जगह खाली
मध्यक्रम से श्रेयस अय्यर के जाने से जगह खाली हो गई है। पीठ में चोट की वजह से श्रेयस अय्यर न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो गए और उनकी जगह रजत पाटीदार को टीम में शामिल किया गया है। बीसीसीआई ने अय्यर की चोट और पाटीदार को टीम में शामिल करने की जानकारी अपनी वेबसाइट पर दी। अय्यर अपनी चोट का मैनेजमेंट करने के लिए अब कुछ समय बेंगलुरु स्थित नेशनल क्रिकेट एकेडमी में बताएंगे। ईशान किशन को मिडिल ऑर्डर में खिलाने का निर्णय लेने पर एक चीज और स्पष्ट होती है। अय्यर की जगह टीम में आए रजत पाटीदार को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिलेगी। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला एकदिवसीय मुकाबला 18 जनवरी को हैदराबाद में खेला जाएगा।

भारतीय टीम में ये खिलाड़ी शामिल हैं
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, इशान किशन (विकेटकीपर), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, केएस भरत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या (उपकप्तान), रजत पाटीदार, वॉशिंगटन सुंदर, शाहबाज़ अहमद, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक।












Click it and Unblock the Notifications