IND vs NED: नीदरलैंड के खिलाफ 2 भारतीय दिग्गज OUT, कौन करेगा रिप्लेस, टीम इंडिया की संभावित XI
IND vs NED: टी20 विश्व कप 2026 में लगातार 3 जीत दर्ज कर सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर चुकी भारतीय टीम अब एक नई रणनीति के साथ मैदान पर उतरने को तैयार है। बुधवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले अंतिम लीग मैच में भारत का सामना नीदरलैंड से होगा। नीदरलैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ धांसू प्रदर्शन किया था लेकिन अंत में हार का सामना करना पड़ा था।
टीम इंडिया पहले ही अगले दौर के लिए क्वालीफाई कर चुकी है, ऐसे में कप्तान सूर्यकुमार यादव और कोच के पास अपनी बेंच स्ट्रेंथ को आजमाने का शानदार मौका है। भारतीय टीम इस मैच में दो बदलाव के साथ मैदान पर उतर सकती है।

क्या बुमराह को आराम?
सुपर-8 के बड़े मुकाबलों से पहले टीम मैनेजमेंट अपने सबसे घातक गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आराम देने पर विचार करे, तो तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को अंतिम एकादश में शामिल किया जा सकता है। सिराज इस मौके का फायदा उठाकर नॉकआउट मैचों से पहले अपनी लय हासिल कर सकते हैं।
दूसरा बदलाव क्या हो सकता है?
दूसरा बड़ा बदलाव स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को लेकर हो सकता है। हार्दिक की जगह टीम में वॉशिंगटन सुंदर को बतौर स्पिन ऑलराउंडर शामिल किया जा सकता है। सुंदर न केवल अपनी कसी हुई गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं, बल्कि निचले क्रम में उपयोगी बल्लेबाजी करने में भी माहिर हैं।
इस मैच में एक दिलचस्प बदलाव टीम की गेंदबाजी रणनीति में दिख सकता है। भारतीय टीम में शिवम दुबे पहले से ही एक मध्यम तेज गेंदबाज के रूप में मौजूद हैं। उनको एक या दो ओवर कराए जा सकते हैं। बाकी काम स्पिनरों से कराया जा सकता है।
टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग XI (Probable XI)
रोहित शर्मा/सूर्यकुमार यादव (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव/संजू सैमसन, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह।












Click it and Unblock the Notifications