IND vs IRE: भारत के खिलाफ मैच के बाद मुश्किल में फंसी आयरलैंड की खूबसूरत गेंदबाज! मिला 14 दिनों का अल्टिमेटम
IND vs IRE ODI Match: आयरलैंड की बाएं हाथ की ऑफ स्पिनर एमी मैगुएर (Aimee Maguire) की मुश्किलें बढ़ गईं हैं। राजकोट में भारत के खिलाफ पहले महिला वनडे के बाद संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन के लिए रिपोर्ट किया गया है। 18 वर्षीय इस खिलाड़ी ने शुक्रवार को खेले गए वनडे में आठ ओवर में 57 रन देकर 3 विकेट लिए थे, जिसमें आयरलैंड को छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।
आयरलैंड टीम मैनेजमेंट को सौंपी गई मैच अधिकारियों की रिपोर्ट में मैगुएर की गेंदबाजी एक्शन की वैधता के बारे में चिंता व्यक्त की गई है। इस घटना के बाद ICC ने क्रिकेट आयरलैंड को औपचारिक रूप से सूचित किया, जिसमें पुष्टि की गई कि भारत के खिलाफ वनडे के बाद 'संदिग्ध अवैध गेंदबाजी एक्शन' की रिपोर्ट दर्ज की गई थी।

मैगुएर को मिला 14 दिनों का अल्टिमेटम
मैगुएर ने 2023 में अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया और सभी फॉर्मेट में 25 विकेट के साथ 20 कैप हासिल किए हैं, अब अगले 14 दिनों के भीतर ICC मान्यता प्राप्त परीक्षण केंद्र में परीक्षण से गुजरेंगी ताकि यह पता लगाया जा सके कि उनका गेंदबाजी एक्शन ICC के नियमों का उल्लंघन करता है या नहीं।
परिणाम आने तक गेंदबाजी जारी रखने की अनुमति
ICC की जांच प्रक्रिया के अनुसार, स्पिनर को टेस्टिंग के परिणाम आने तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में गेंदबाजी जारी रखने की अनुमति है। क्रिकेट आयरलैंड ने मैग्वायर को अपना पूरा समर्थन देने का वादा किया है।
क्रिकेट आयरलैंड में हाई परफॉरमेंस के निदेशक ग्रीम वेस्ट ने एक बयान में कहा कि, 'कर्मचारी और खिलाड़ी एमी के साथ हैं और उन्हें भरोसा दिला रहे हैं कि वह और भी बेहतर प्रदर्शन के साथ वापसी करेंगी और आने वाले कई सालों तक अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी चमक बिखेरती रहेंगी।'
हेल्प और गाइडेंस प्रदान करेगी टीम
उन्होंने कहा कि, 'क्रिकेट आयरलैंड में हाई परफॉरमेंस कोचिंग और सहायता सेवाओं में हमारे पास जो अनुभव और विशेषज्ञता है, वह एमी को रिमेडिकल प्रोग्राम को पूरा करने के लिए देखभाल, हेल्प और गाइडेंस प्रदान करेगी, जो टीम के भारत से लौटने के बाद शुरू होगा।'












Click it and Unblock the Notifications