IND vs IRE: रिंकू सिंह ही है असली किंग, 3 छक्कों के बाद फैन्स ने दी जोरदार प्रतिक्रियाएं
India vs Ireland: रिंकू सिंह ने आईपीएल वाली फॉर्म अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आने के बाद भी जारी रखी है। आयरलैंड के खिलाफ डब्लिन में खेलते हुए रिंकू सिंह ने अपने बल्ले से गदर मचा दिया। आँखें जमने के बाद उनके शॉट देखने को मिले और टीम इंडिया के लिए यह अच्छा संकेत था।
आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में रिंकू सिंह को बल्लेबाजी करने का मौका मिला। हालांकि उनको अंत में ही मौका मिला लेकिन इसका फायदा उन्होंने उठाया। भारतीय टीम के तीन विकेट गिरने के बाद उनको बैटिंग करने के लिए भेजा गया था।

रिंकू सिंह ने अपने बल्ले से धमाल मचाते हुए 2 चौके और 3 छक्के जमाए। वह 21 गेंदों में 38 रन बनाकर आउट हो गए। शुरुआत में वह धीमे थे लेकिन अंतिम ओवरों के समय उनका बल्ला चला। ऐसा लग रहा था कि वह आईपीएल की फॉर्म यहाँ लेकर आए हैं और तूफानी बैटिंग कर रहे हैं।
फैन्स ने भी रिंकू सिंह की बल्लेबाजी को लेकर काफी प्रतिक्रियाएं दी। सोशल मीडिया पर वह तुरंत छा गए। दूसरे मैच में वह खेल रहे थे लेकिन बल्लेबाजी पहली आर ही कर रहे थे। पहली बार में ही उनके बल्ले से धमाका देखने के बाद फैन्स खुद को रोक नहीं पाए।
शिवम दुबे भी रिंकू सिंह के साथ क्रीज पर खड़े थे। उनके बल्ले से भी 22 रनों की नाबाद पारी देखने को मिली। भारतीय टीम ने 5 विकेट पर 185 रनों का स्कोर हासिल किया। टीम इंडिया के लिए ऋतुराज गायकवाड़ के बल्ले से फिफ्टी आई। सोशल मीडिया पर रिंकू सिंह तुरंत ट्रेंड करने लगे।
आईपीएल में केकेआर के लिए गुजरात के खिलाफ लगातार पांच छक्के जड़ने के बाद रिंकू सिंह सुर्ख़ियों में आए थे। इसके बाद आईपीएल में उनके बल्ले से लगातार रन आते चले गए। वहां से टीम इंडिया में आने का रास्ता खुला और अब मौका मिलने पर उन्होंने इसे भुनाया है।












Click it and Unblock the Notifications