IND vs IRE: तीन बदलावों के साथ भारत ने लिया बैटिंग का फैसला, संजू सैमसन को मिली जगह

डबलिन, 28 जून: भारतीय टीम ने आयरलैंड के खिलाफ चल रही T20 सीरीज के दूसरे और आखिरी मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। डबलिन में हो रही इस श्रृंखला का पहला मैच इंडिया जीत चुकी है और वह यह मुकाबला जीतकर 2-0 से क्लीन स्वीप करना चाहेगी।

IND vs IRE 2nd T20I: India opt to bat first with three changes, Sanju Samson comeback

बारिश से प्रभावित हुआ पहला मुकाबला केवल 12 ओवर का था लेकिन इस बार धूप निकली हुई है। टीम इंडिया इस मैच में पिछले मुकाबले की तुलना में तीन बदलाव के साथ उतरी है। रुतुराज गायकवाड चोट के चलते बाहर हो गए हैं, संजू सैमसन की बारी आई है। हर्षल पटेल आवेश खान की जगह पर आए हैं और युजवेंद्र चहल की जगह पर रवि बिश्नोई को मौका दिया गया है।

इस मैच में नजरें संजू सैमसन पर होंगी जो कई मौके मिलने के बावजूद भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की नहीं कर पाए हैं। दीपक हुड्डा एक और बढ़िया पारी की ओर देखेंगे जबकि गेंदबाजी में केवल एक ही ओवर पा सके उमरान मलिक इस मैच में छाप छोड़ना चाहेंगे।

दूसरी ओर, अक्षर को मौका मिलना लगातार जारी है। उनके साथ रवि बिश्नोई युजवेंद्र चहल की कमी भरना चाहेंगे जिनको पिछले मुकाबले में मैन ऑफ द मैच मिला था।

दोनों प्लेइंग इलेवन इस प्रकार हैं-

भारत (प्लेइंग इलेवन): संजू सैमसन, ईशान किशन, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), दिनेश कार्तिक (डब्ल्यू), अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, रवि बिश्नोई, उमरान मलिक

आयरलैंड (प्लेइंग इलेवन): पॉल स्टर्लिंग, एंड्रयू बालबर्नी (कप्तान), गैरेथ डेलानी, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर (डब्ल्यू), जॉर्ज डॉकरेल, मार्क अडायर, एंडी मैकब्राइन, क्रेग यंग, ​​जोशुआ लिटिल, कोनोर ओल्फर्ट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+