IND vs ENG: राजकोट टी20 में होगा भारतीय टीम में बड़ा बदलाव? कौन होगा बाहर और किसे मिलेगी एंट्री

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला राजकोट में मंगलवार को खेला जाएगा। टीम इंडिया शुरुआती दो मैचों में जीत दर्ज करते हुए इस मैच में जीत दर्ज कर सीरीज कब्जाने का उद्देश्य रखते हुए मैदान पर उतरने वाली है।

हालांकि पिछले मुकाबले को जीतने में टीम इंडिया को पसीना आया था। तिलक वर्मा ने अंतिम ओवर में जीत दिलाई थी। इस बार टीम इंडिया में ऐसी नौबत न आए, इसका इंतजाम करना होगा। भारतीय टीम के अंतिम ग्यारह में बदलाव हो सकता है। ऐसी संभावना दिखाई देती है।

ind vs eng

टीम इंडिया में अगर बदलाव किया जाएगा, तो एक खिलाड़ी इधर से उधर हो सकता है। बाकी प्लेयर्स को शायद टच नहीं किया जाएगा। एक परिवर्तन की संभावना भी बल्लेबाजी कोच के बयान पर देखी जा रही है। बैटिंग कोच सितांशु कोटक की तरफ से बड़ी प्रतिक्रिया आई है।

उन्होंने मोहम्मद शमी को लेकर कहा कि वह फिट हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि शमी किस मैच में खेलेंगे, इसका निर्णय टीम मैनेजमेंट को लेना है। ऐसे में कयास लगाये जा रहे हैं कि शमी को राजकोट टी20 मुकाबले के लिए भारतीय टीम में एंट्री मिलने वाली है।

IND vs ENG: किसे किया जा सकता है बाहर

अगर शमी अंदर आते हैं, तो बाहर कौन जाएगा। यह भी एक बड़ा सवाल है। किसी गेंदबाज को बाहर करने का फैसला ही होगा और अर्शदीप सिंह अंतिम ग्यारह में रहेंगे। ऐसे में अब तलवार रवि बिश्नोई के ऊपर लटकती है। हालांकि उन्होंने पिछले मैच में मुश्किल घड़ी में दो चौके जड़े थे लेकिन शमी भी थोड़ी बैटिंग कर लेते हैं।

IND vs ENG: कौन से विभाग में बदलाव होने के आसार

राजकोट में रन बनते हैं और टीम इंडिया में अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर जैसे स्पिनर हैं। अभिषेक शर्मा भी स्पिन करते हैं। बिश्नोई को बाहर करते हुए शमी को टीम में लाया जा सकता है। मोहम्मद शमी पिछले दो मैचों में नहीं खेले हैं और अब वह वापस मैदान पर नज़र आ सकते हैं। यही एक बदलाव टीम इंडिया में होने की संभावना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+