IND vs ENG: मोहम्मद शमी पुणे में मार देंगे बड़ा पंच? 2 झटकों में हो सकते हैं 7 दिग्गजों के क्लब में शामिल

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज के तीन मैच खेले जा चुके हैं। अब सीरीज में दो मैच और बचे हैं। टीम इंडिया इस सीरीज में 2-1 से आगे चल रही है। अगले दो मैचों में एक मैच में भारत को जीत दर्ज करनी पड़ेगी। दूसरी तरफ इंग्लिश टीम को दोनों मैचों में जीत हासिल करनी होगी।

इंग्लैंड के लिए काम आसान नहीं है लेकिन क्रिकेट में कुछ भी संभव है। चौथा टी20 पुणे में खेला जाना है। शुक्रवार को यह मैच खेला जाएगा। जोस बटलर की अगुवाई वाली इंग्लिश टीम इस मैच में भी जीत दर्ज करते हुए खुद को सीरीज में बरकरार रखना चाहेगी।

ind vs eng

लम्बे समय के बाद मोहम्मद शमी मैदान पर उतरे रहे। 14 माह बाद वह टीम इंडिया के लिए वापस आए लेकिन उनका प्रदर्शन नहीं आया। राजकोट में तीसरे टी20 मैच के दौरान शमी को कोई विकेट हासिल नहीं हुआ। वह अब पुणे में धमाल मचाने का प्रयास करेंगे।

IND vs ENG: मोहम्मद शमी के पास मौका

शमी के पास पुणे में एक बड़ा कीर्तिमान अपने नाम करने का मौका है। वह इंग्लैंड की पारी में दो विकेट लेते ही एक धाकड़ रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। यह एक ऐसा कीर्तिमान है, जो भारत के कुछ ही प्लेयर्स के नाम हुआ है। शमी के पास एक बड़ा मौका आया है।

IND vs ENG: बड़े क्लब में हो सकते हैं शामिल

दरअसल इंटरनेशनल क्रिकेट में सभी प्रारूप मिलाकर 448 विकेट अपने नाम किये हैं। वह 2 विकेट हासिल करते ही 450 का आंकड़ा हासिल कर लेंगे। इस मामले में वह एक खास क्लब में आ जाएंगे। इसमें अनिल कुंबले, अश्विन, हरभजन सिंह जैसे प्लेयर्स शामिल हैं।

भारत के लिए 7 प्लेयर्स ने की बड़ी उपलब्धि

भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में 450 विकेट अब तक 7 ही प्लेयर्स ने हासिल किये हैं। अनिल कुंबले, अश्विन, हरभजन सिंह, कपिल देव, रविन्द्र जडेजा, जहीर खान श्रीनाथ आदि प्लेयर्स ने टीम इंडिया के लिए यह अद्भुत आंकड़ा हासिल किया है और शमी इस लिस्ट में शामिल होने वाले आठवें प्लेयर बन सकते हैं।

शमी ने टेस्ट क्रिकेट में 229 विकेट हासिल किये हैं। एकदिवसीय क्रिकेट में 195 विकेट अपने नाम किये हैं और टी20 में उनके नाम 24 विकेट हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+