IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में 23 वर्षीय भारतीय करेगा डेब्यू? मिल गया सबसे बड़ा संकेत

IND vs ENG: रोहित शर्मा और विराट कोहली के रिटायरमेंट के बाद टीम इंडिया में दो बड़ी जगह खाली हुई है। इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम शुभमन गिल की कप्तानी में खेलने के लिए गई है। दो दिग्गजों की जगह भरने के लिए प्लानिंग भी उसी हिसाब से करनी पड़ेगी।

रोहित शर्मा की जगह ओपन करने वाले प्लेयर के बारे में सोचना होगा। इसके अलावा विराट कोहली की जगह नंबर चार पर खेलने वाला खिलाड़ी भी देखना होगा। इंग्लिश कंडीशंस में नंबर चार पर खेलने वाला खिलाड़ी सॉलिड होना जरूरी है। कोहली की यह जगह भर पाना आसान नहीं है।

ind vs eng

इस बीच हेडिंग्ले में होने वाले पहले टेस्ट मैच में भारत की तरफ से एक डेब्यू होने का संकेत मिल रहा है। बैटिंग ऑर्डर को सही दिशा में लाने के लिए ऐसा किया जा सकता है। इसका संकेत मिल रहा है। कप्तान शुभमन गिल ने स्काई स्पोर्ट्स के लिए दिनेश कार्तिक को इंटरव्यू दिया है।

IND vs ENG: गिल का बड़ा संकेत

गिल ने कहा कि हम प्रैक्टिस गेम और वॉर्म अप गेम खेल रहे हैं। मैं चेक कर रहा हूँ कि हम पहले टेस्ट मैच में कौनसा बैटिंग कॉम्बिनेशन सूट करेगा। उन्होंने बैटिंग ऑर्डर में बदलाव का संकेत दिया है लेकिन खुद के पत्ते अभी तक नहीं खोले हैं। अन्यथा वह कह सकते थे कि मैं खुद तीसरे स्थान पर ही बैटिंग करूंगा।

IND vs ENG: हो सकता है एक डेब्यू

ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि गिल चौथे स्थान पर बैटिंग कर सकते हैं, जहां कोहली बैटिंग किया करते थे। अगर ऐसा होता है, तो करुण नायर को तीसरे स्थान पर खेलने का मौका मिल सकता है। उनके अलावा साई सुदर्शन को डेब्यू कराने का अवसर भी रहेगा। 23 साल के सुदर्शन की हालिया आईपीएल फॉर्म धांसू रही है, वह ऑरेंज कैप विजेता रहे हैं और गिल की गुजरात टाइटंस से ही खेल रहे थे।

नंबर चार पर सॉलिड बल्लेबाज का होना जरूरी है क्योंकि यहां सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली जैसे बल्लेबाज खेलकर गए हैं। 33 सालों तक इन दोनों ने इस जगह को अपना बनाकर रखा था। अब खाली हुई यह पोजीशन नए बल्लेबाज के लिए चुनौती बनने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+