IND vs ENG: कुलदीप यादव को हैदराबाद टेस्ट में क्यों नहीं खिलाया? जानें इसका बड़ा कारण
India vs England test: इंग्लैंड के खिलाफ हैदराबाद में भारतीय टीम पहले टेस्ट मैच में खेलने के लिए मैदान पर उतरी। मेहमान टीम के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। विराट कोहली के बगैर भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन दिलचस्प होने वाली थी।
पहले ही सवाल उठ रहे थे कि कोहली की जगह प्लेइंग इलेवन में कौन होगा क्योंकि रजत पाटीदार अभी तक एक भी मैच नहीं खेले हैं। उनको कोहली की जगह टीम में लिया गया है लेकिन अंतिम एकादश में जगह देने से पहले कुछ और नाम भी थे।

इस बीच श्रेयस अय्यर को टीम में शामिल कर लिया गया। पाटीदार से पहले श्रेयस अय्यर को शामिल करने की अटकलें थीं और ये सही साबित हुई। इसके बाद कुलदीप यादव को प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया। टीम इंडिया में तिन स्पिनरों को शामिल किया गया लेकिन कुलदीप का पत्ता कट गया।
कप्तान रोहित शर्मा ने कुलदीप को लेकर अहम बयान दिया और टीम में शामिल नहीं करने का कारण भी बताया। रोहित शर्मा ने कहा कि तैयारी के लिए कुछ दिनों का समय था और इन कंडीशंस में हम पहले भी खेले हैं। अक्षर तीसरे स्पिनर हैं और कुलदीप के लिए मुश्किल थी। इस बारे में काफी बातचीत भी हुई। अक्षर जब भी खेले हैं, अच्छा किया है और बैटिंग में भी गहराई प्रदान करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications