IND vs ENG: कौन बनाएगा तीसरे ODI में शतक? दोनों टीमों के 3 खिलाड़ियों में कड़ी टक्कर
IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच कटक एकदिवसीय मैच में धमाल देखने को मिला था। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा के बल्ले से तहलका मचा था। रोहित शर्मा ने इंग्लिश गेंदबाजों की जमकर पिटाई कर डाली थी। इसके बाद मेहमान टीम की हार तय हो गई थी।
दोनों ही टीमों के पास अच्छे बैटिंग ऑर्डर हैं लेकिन मैच के दिन चलने वाले बल्लेबाज अहम होते हैं। कई बार बड़े प्लेयर्स भी फ्लॉप होकर वापस लौट जाते हैं। पिछले मैच में विराट कोहली के साथ कुछ ऐसा ही देखने को मिला था। इस बार भी कुछ बल्लेबाजों के रन आ सकते हैं।

भारत और इंग्लैंड दोनों ही तरफ शतक जड़ने वाले बल्लेबाज हैं। देखना होगा कि मैच डे पर कौन चल पाएगा। यहाँ तीन बल्लेबाजों का जिक्र किया गया है, जो अहमदाबाद एकदिवसीय मुकाबले के दौरान शतकीय पारी खेल सकते हैं।
शुभमन गिल: नागपुर एकदिवसीय मैच में गिल दुर्भाग्यशाली रहे थे, वहां उनका बल्ला चला था लेकिन शतक के करीब जाकर आउट हो गए थे। गिल ने उस मैच में 87 रनों की पारी खेली थी। इसके बाद वह कटक में भी चले थे और वहां फिफ्टी जमाई थी। गिल के पास अब मौका है और फॉर्म देखते हुए कहा जा सकता है कि वह एक सैकड़ा जड़ देंगे।
श्रेयस अय्यर: लिस्ट में दूसरा नाम भी एक भारतीय का है। नागपुर में श्रेयस अय्यर ने तबाही वाले मोड में फिफ्टी जड़ते हुए टीम इंडिया को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। भारतीय टीम ने उस मुकाबले में जल्दी विकेट गंवाने के बाद जीत दर्ज की थी। अय्यर कटक में भी अच्छा खेल रहे थे लेकिन रन आउट होकर पवेलियन लौट गए।
जोस बटलर: इंग्लिश कप्तान के क्षमता पर किसी को शक नहीं होना चाहिए। जोस बटलर भी उन प्लेयर्स में से हैं, जो फिफ्टी जड़ने के बाद लम्बा खेल जाते हैं। बटलर ने आईपीएल में अहमदाबाद में क्रिकेट खेला है, यहाँ की पिच और मैदान से वह परिचित हैं। उनके बल्ले से शतकीय पारी आए, तो हैरानी नहीं होनी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications